Breaking

पेंटर सौरव का यूट्यूब चैनल भारत का सबसे तेजी से बढ़ने वाला यूट्यूब चैनल बना, 2 साल में बने 12 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइब

पेंटर का बेटा सौरभ जोशी बना करोड़पति, Youtube से बनाया एक अनोखा रिकॉर्ड।

पेंटर सौरव का यूट्यूब चैनल भारत का सबसे तेजी से बढ़ने वाला यूट्यूब चैनल बना, 2 साल में बने 12 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइब

देश का युवा धीरे-धीरे प्रगति की राह में लगा हुआ है, वह पैसे कमाने के लिए यूनिक तरीके खोज रहा है वे सिर्फ सरकारी जॉब के भरोसे ही नहीं बैठे हैं। आधुनिक दौर में अपना नाम कमाने के लिए युवा कड़ी मेहनत कर रहा है। सोशल मीडिया पर भी लोग अपना टैलेंट दिखाने से पीछे नहीं हटते हैं। आप तो जानते हैं देश में बेरोजगारी कितनी है लेकिन कुछ युवा ऐसे भी हैं जो अपने दम पर रोजगार प्राप्त कर ही लेते हैं। हम आपको उत्तराखंड के ऐसे युवा के बारे में बताइए जिसने लॉकडाउन में अपने व्लॉग बना कर सोशल मीडिया पर डाले और आज वह भारत का नंबर वन व्लॉगर कहलाता है।

पेंटर सौरव का यूट्यूब चैनल भारत का सबसे तेजी से बढ़ने वाला यूट्यूब चैनल बना, 2 साल में बने 12 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइब-image-6275e0afa682c
Image source - Google search

कहानी है सौरभ जोशी कि जो उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के कौसानी के रहने वाले हैं। सौरभ फिलहाल हल्द्वानी में रह रहे हैं। इनकी उम्र है 22 साल। सौरभ जोशी अपने यूट्यूब चैनल 'सौरभ जोशी व्लॉग्स' देश में बहुत पॉप्युलर है। इन्होंने अपनी स्टार्टअप की शुरुआत द्वारा 2015 में अपना पहला यूट्यूब चैनल 'सौरव जोशी आर्ट्स' शुरू किया था।


स्केचिंग के प्यार ने उन्हें इस चैनल को शुरू करने के लिए उन्हें प्रेरणा दी। अपनी कला को आगे बढ़ाने के लिए उन्होंने यह शुरुआत की। 2019 में यूट्यूब पर अपना दूसरा चैनल शुरू किया जिस पर सबसे पहले 'हाउ आर यू एम एस धोनी' पेंटिंग अपलोड की। कोरोना का के समय जब दुनिया में खलबली मची हुई थी तब उस समय सौरभ की जिंदगी में बहुत बड़ा परिवर्तन आया।

पेंटर सौरव का यूट्यूब चैनल भारत का सबसे तेजी से बढ़ने वाला यूट्यूब चैनल बना, 2 साल में बने 12 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइब-image-6275e0afa682c
Image source - Google search

जब लोग डरे हुए थे कि इस स्थिति से कैसे निपटा जाए तो सौरव ने रोजगार का एक नया तरीका निकाला। इस बीच उसने पूरे 1 साल में लगभग 365 वीडियो सोशल मीडिया पर डाली। यहीं से उसकी जिंदगी ने नया मोड़ लिया। सौरव का डाउन टू अर्थ नेचर और उसका रियलिस्टिक कंटेंट लोगों को बहुत पसंद आया। सौरभ की वीडियोस को धीरे धीरे लाखो वर्ष देखने लगे और देखते ही देखते 2 सालों में उसके 12 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइब हो चुके थे। आपको बता दें कि यह भारत का सबसे ज्यादा तेजी से लोकप्रिय होने वाला यूट्यूब चैनल बना।

Continue Reading • For You