Breaking

NIT पटना की छात्रा पायल खत्री को मिला Google से 32 लाख का पैकेज, कहा- सपना हुआ साकार

गूगल एक ऐसी कंपनी है जिसमें हर युवा नौकरी पाना चाहता है। ऐसे ही पायल खत्री ने भी एक सपना देखा और उसे कुछ इस तरह साकार किया। जानिए कैसे-

NIT पटना की छात्रा पायल खत्री को मिला Google से 32 लाख का पैकेज, कहा- सपना हुआ साकार

हर एक युवा का गूगल में नौकरी पाने का सपना होता है, लेकिन बहुत ही कम लोग होते हैं जिनका यह सपना साकार हो पाता है और इतना बड़ा मौका उनके हाथ लग पाता है। कड़ी मेहनत और लगन के साथ कार्य करने वाले लोग ही इस मुकाम तक पहुंच पाते हैं। आज हम जिस छात्रा की बात कर रहे हैं वह पटना एनआईटी की पायल खत्री है। पायल खत्री ने अपनी मेहनत और लगन से अपने सपने को साकार बना लिया है। आज पायल खत्री को देखकर हर युवा प्रेरित होता है।

NIT पटना की छात्रा पायल खत्री को मिला Google से 32 लाख का पैकेज, कहा- सपना हुआ साकार-image-624fd43b9e536
Image Source: Google Search

NIT संस्थान की छात्रा पायल खत्री को गूगल की तरफ से 32 लाख का पैकेज ऑफर किया गया है। आपको बता दें कि पायल खत्री कंप्यूटर साइंस फाइनल ईयर की छात्रा है। पायल कानपुर की रहने वाली है। गूगल के ऑफर से पहले भी पायल के पास कई अन्य कंपनियों के ऊपर भी आ चुके हैं। पायल ने मन में ही ठान लिया था कि वह गूगल में ही काम करेगी। इसी कारण पायल ने अन्य कंपनियों के ऊपर ठुकरा दिए थे और गूगल में काम करने का ही निश्चय किया था। आख़िरकार पायल को गूगल की तरफ से यह ऑफर मिल ही गया।

पायल खत्री को अमेरिका की अमेरिकन एक्सप्रेस एवं ऐसी ही अन्य बड़ी कंपनियों के ऑफर मिले थे। जिनको पायल ने ठुकरा दिया और गूगल को ज्वाइन करने का फैसला किया। पायल के पिता का नाम दीपक खत्री है जोकि प्रिंटिंग और डिजाइनिंग का काम करते हैं और पायल की मां का नाम हिमांशी खत्री है जो कि एक हाउसवाइफ है। पायल के अनुसार वह जून-जुलाई में अपना फाइनल ईयर परीक्षा देने के बाद गूगल कंपनी जॉइन करेगी और अपनी सेवाएं गूगल को देगी। आज से पहले भी एनआईटी की छात्रा आदित्य को भी फेसबुक की तरफ से 1.6 करोड़ का पैकेज मिला था। आदिति भी इलेक्ट्रॉनिक एंड कम्युनिकेशन की लास्ट ईयर की छात्रा रही है। इससे साबित होता है कि आदिती ने भी एक अच्छा मुकाम हासिल कर लिया था।

आपको यह जानकारी कैसी लगी हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

Continue Reading • For You