Breaking

बचपन में पिता की डांट और फटकार, अब बेटा IPL में कमा रहा है करोड़ों.! देखें वीडियो में कुलदीप के चेहरे पर जीत की चमक

बोलर कुलदीप सिंह जब मैदान में बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे थे, उस समय उनके पिता नाई की दुकान में लोगों की कटिंग कर रहे थे

बचपन में पिता की डांट और फटकार, अब बेटा IPL में कमा रहा है करोड़ों.! देखें वीडियो में कुलदीप के चेहरे पर जीत की चमक

2022 का आईपीएल लोगों को बढ़ा रोमांचक लग रहा है। हाल ही में राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जेंट्स के बीच का मुकाबला खास रहा है। राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जेंट्स को 3 रनों से हराकर जीत अपने नाम की। मैन ऑफ द मैच कुलदीप सेन रहे। कुलदीप ने अपनी गेंदबाजी से सबको चौंका दिया था। इन्होंने लखनऊ के अच्छे अच्छे बैट्समैन को वापस पवेलियन भेज दिया था।

बचपन में पिता की डांट और फटकार, अब बेटा IPL में कमा रहा है करोड़ों...-image-62779cb49d5ae
Image source - Google search

आपको बता दें कि कुलदीप सेन मैदान पर जब अपनी गेंदबाजी से बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे थे तब उनके पिता नाई की दुकान पर लोगों की कटिंग कर रहे थे। कुलदीप के पिता से जब लोग इंटरव्यू लेने के लिए पहुंचे तो उनके पिता लोगों की कटिंग कर रहे थे‌ और वह एक कस्टमर के फोन से पूरा मैच देख रहे थे आपको बता दें कि कुलदीप के पिता के पास उनका अपना फोन नहीं है।

इंटरव्यू के दौरान कुलदीप के पिता ने कहा कि मुझे अपने बेटे पर नाज है आज मेरा बेटा अपनी मेहनत से इस मुकाम पर पहुंचा। स्कूल टाइम से ही उस पर क्रिकेट का भूत सवार था मैं उससे इसके लिए पीट भी देता था लेकिन मुझे पता नहीं था कि मैं गलत कर रहा हूं। पिता ने कहा कि कुलदीप ने अपनी क्रिकेट प्रैक्टिस कभी नहीं छोड़ी और आज वह इस मुकाम पर है, मुझे अपने बेटे पर फक्र है।

बचपन में पिता की डांट और फटकार, अब बेटा IPL में कमा रहा है करोड़ों...-image-62779cb49d5ae
Image source - Google search

आपको बता दें कि राजस्थान को जीत के लिए 15 रनों की जरूरत थी उस समय लखनऊ की ओर से बैट्समैन स्टोइनिस खेल रहे थे। कुलदीप ने अपनी बोलिंग से विस्फोटक बैट्समैन स्टोइनिस को भी आउट किया और मैच का सारा रुख ही बदल दिया और जीत राजस्थान रॉयल्स के झोली में आकर गिर गई।

Continue Reading • For You