Breaking

हम है हिन्दुस्तानी; 16 साल के इंडियन ग्रैंड मास्टर आर प्रज्ञानानंद ने दूसरी बार नंबर 1 चेस खिलाड़ी को हराया...

नॉर्वे के खिलाफ दूसरी जीत के साथ ही ऑनलाइन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट में प्रज्ञानानंद के नॉक आउट में पहुंचने की उम्मीदें बनी हुई हैं। ३ महीने में यह दूसरा..

हम है हिन्दुस्तानी; 16 साल के इंडियन ग्रैंड मास्टर आर प्रज्ञानानंद ने दूसरी बार नंबर 1 चेस खिलाड़ी को हराया...

आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें चेसेबल मास्टर्स 16 प्लेयर्स का ऑनलाइन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट है। जिसमें 16 वर्ष के इंडियन ग्रैंड मास्टर आर प्रज्ञानंद(pragyanand) रमेश प्रभु ने इस वर्ष दूसरी बार मैगनस कार्लसन को पराजित कर मौजूदा chessable master के 5 वें दौर में वर्ल्ड चैंपियनशिप से भी अच्छा प्रदर्शन कर जीत दर्ज की है। इस वर्ष खेल के शुरुआत में ही आर प्रज्ञानंद ने कार्लसन को हार का रास्ता दिखा दिया था। आर प्रज्ञानंद ने 3 महीने पश्चात एक बार फिर नॉर्वे से अच्छा प्रदर्शन किया है।

दोनों के मध्य मुकाबला ड्रॉ की ओर बढ़ रहा था, परंतु मैगनस कार्लसन ने अपने 40 वें मूवमेंट पर एक बड़ी गलती की जिसका फायदा आर प्रज्ञानंद ने बखूबी उठाया, जोकि आर प्रज्ञानंद को जीत हासिल करने में एक बेहतर मोहरा साबित हुआ।

इस वर्ष आर प्रज्ञानंद(pragyanand) ने फरवरी में ऐयरथिंग्स मास्टर्स ऑनलाइन रैपिड टूर्नामेंट में मैगनस कार्लसन को हराने का धमाका किया था। अगर बात की जाए chessable master टूर्नामेंट की तो इसमें दूसरे दिन के बाद मैगनस कार्लसन 15 के स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर हैं, जबकि आर प्रज्ञानंद 12 अंकों के साथ 5वें स्थान पर है, पड़ोसी देश चीन के वेईयी 18 के स्कोर के साथ टॉप पर है। और डेविड एंटोन है जिनके पास 15 अंको का स्कोर है।

इससे पहले आर प्रज्ञानंद ने लेव आरोनियम के विरुद्ध जीत दर्ज की थी। इसके अलावा भी प्रज्ञानंद ने दो मैच ड्रा खेली जबकि चार मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। प्रज्ञानंद ने क्वांग लीम और अनीश गिरी के खिलाफ मैच ड्रॉ करवाई थी। जबकि इसके विपरीत डिंग लिरेन, एरिक हैनसेन, शखरियार मामेदयारोव और जान क्रिज़स्टोफ डूडा से उन्हें हार झेलनी पड़ी थी।

Continue Reading • For You