Breaking

नितिन गडकरी ने पेश की लेटेस्ट टेक्नोलॉजी से चलने वाली कार, पेट्रोल, CNG को जाएंगे भूल...

टोयोटा ने लॉन्च की देश में पहली हाइड्रोजन कार, टोयोटा मिराई से उठा पर्दा...

नितिन गडकरी ने पेश की लेटेस्ट टेक्नोलॉजी से चलने वाली कार, पेट्रोल, CNG को जाएंगे भूल...

पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों व महंगाई के इस दौर में भारत ने एक नई टेक्नोलॉजी की गाड़ी बाजार में उतार दी है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने ग्रीन हाइड्रोजन से चलने वाला, उन्नत किस्म का इंधन सेल विद्युत से चलने वाला वाहन(एफसीईवी) Toyota mirai को भारतीय बाजारों में उतारा है।

Image source - Google search engine

सड़क मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि यह पूरी तरह पर्यावरण के अनुकूल है और इसका मैन उद्देश्य इस प्रकार की गाड़ियों को भारतीय बाजारों में लॉन्च करना है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (एमओआरटीएच) ने कहा कि भारत में इस तरह की यह पहली परियोजना है। जिसका ऑब्जेक्ट हाइड्रोजन प्रौद्योगिकी के बारे में अधिक से अधिक लोगों में जागरूकता फैलाना है. इससे देश की अर्थव्यवस्था तो बढ़ेगी ही अपितु साथ-साथ लोगों को महंगाई से निजात मिलेगी और पर्यावरण के लिए इस प्रकार अनुकूल है कि इसमें पानी के अतिरिक्त कोई अन्य पदार्थ का उत्सर्जन नहीं होगा।

आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें भारत में फॉर्च्यूनर (fortuner) बेचने वाली कंपनी टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने बुधवार को भारत की पहली ऑल-हाइड्रोजन इलेक्ट्रिक कार मिराई को लॉन्च कर दिया है। Toyota mirai FCEV दुनिया की पहली शुद्ध हाइड्रोजन फ्यूल सेल इलेक्ट्रिक कार है और यह शुद्ध हाइड्रोजन से बनने वाली बिजली पर आधारित है। भारतीय सड़कों और मौसम के अनुकूल सभी परिस्थितियों को ध्यान में रखकर, इसके चलने को लेकर अध्ययन एवं एसेसमेंट करने के लिए सरकार पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत कर चुकी है। यह बहुत जल्द भारतीय सड़कों पर चलने के लिए अधिकतम उपलब्ध हो जाएगी और भारतीय बाजारों में आपको देखने को मिल जाएंगी।

टोयोटा मिराई को जीरो-एमिशन अर्थात जीरो प्रदूषण वाला वाहन भी बताया जा रहा है। क्योंकि यह वाहन टेल्पाइप से केवल पानी का उत्सर्जन करेगी। भारतीय फॉर्च्यूनर कंपनी टोयोटा ने इसे इंटरनेशनल सेंटर फॉर आटोमोटिव टेक्नोलॉजी (ICAT) के साथ भारत में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लॉन्च किया है।

Continue Reading • For You