Breaking

कॉमेडियन कपिल शर्मा ने अपनी फिल्म Zwigato का ट्रेलर अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर किया, देखिए फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर..

फिल्म ज्विगेटो: कॉमेडी किंग कपिल शर्मा नई फिल्म में डिलीवरी बॉय बना, फैमिली की जिम्मेदारी उठाने के लिए बहुत मेहनत कर रहा! देखें फिल्म का दमदार ट्रेलर

कॉमेडियन कपिल शर्मा ने अपनी फिल्म Zwigato का ट्रेलर अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर किया, देखिए फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर..

इंडिया के बेस्ट कॉमेडियन कपिल शर्मा एक बार फिर से फिल्मी दुनिया में कदम रखने वाले हैं उनकी फिल्म ज्विगेटो(Zwigato) रिलीज होने वाली है। फिल्म का ट्रेलर कपिल शर्मा ने अपनी इंस्टा अकाउंट पर शेयर किया। फिल्म में कपिल एक डिलीवरी ब्वॉय का रोल निभाने वाले हैं जो अपने काम और अपने फैमिली की जिम्मेदारी उठाने के लिए बहुत मेहनत कर रहा है।

Zwigato फिल्म का ट्रेलर मंडे के दिन रिलीज किया गया था। कॉमेडियन कपिल फिल्म में बिल्कुल अलग अंदाज में दिख रहे हैं। फिल्म के डायरेक्टर नंदिता दास है। कपिल के ऑपोजिट फिल्म में एक्ट्रेस शहाना गोस्वामी दिखने वाली हैं जो उनकी पत्नी का रोल निभा रही है। फिल्म का प्रीमियर टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में किया गया था।

कॉमेडियन कपिल शर्मा ने अपनी फिल्म Zwigato का ट्रेलर अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर किया, देखिए फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर..-image-632d54ee52009
image source - google search

Zwigato में कपिल के दो बच्चे हैं। फिल्म में डिलीवरी ब्वॉय का रोल निभाने वाले हैं‌, फिल्म में इनका रोल काफी सीरियस होगा। कपिल का कॉमेडी अंदाज़ फिल्म में देखने को नहीं मिलेगा।

एक आम आदमी की कहानी से जुड़ी हुई है, जो अपने परिवार की जरूरतों को पूरा करने के लिए दिन रात मेहनत कर रहा है, अपने काम में हंड्रेड परसेंट देने के बाद भी उसके हाथ निराशा ही लग रही है,घर का खर्चा नहीं चल पा रहा है जिसके वजह से उसके बच्चे पिता से नाखुश हैं, पत्नी अपनी पति की मदद के लिए घर से बाहर काम करने को निकली है जिसके बाद कहानी में जबरदस्त मोड़ आता है।

कपिल शर्मा "एबीसीडी 2", और "किस किस किसको प्यार करूं",‌"फिरंगी"और "इट्स माय लाइफ" फिल्मों में नजर आ चुके हैं। इन फिल्मों में कपिल के कैरेक्टर को बहुत पसंद किया गया, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्मी कमाल नहीं कर पाई। अब देखना है कि Zwigato फिल्म दर्शकों को पसंद आती है या नहीं?

Continue Reading • For You