Breaking

Bollywood अभिनेत्री आलिया भट्ट की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' नेटफ्लिक्स पर इस दिन होगी रिलीज,

आलिया भट्ट की गंगूबाई काठियावाड़ी फिल्म जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है फैंस ने कहा देखो चांद आने वाला है नजर

Bollywood अभिनेत्री आलिया भट्ट की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' नेटफ्लिक्स पर इस दिन होगी रिलीज,

आलिया भट्ट की गंगूबाई काठियावाड़ी मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर पहले ही तहलका मचा दिया है फिल्म ने बंपर कमाई की है। हर किसी को फिल्म की स्टोरी बहुत पसंद आ रही है। लेकिन जो फैंस किसी वजह से इस फिल्म को थिएटर में नहीं देख पाए थे अब उन्हें घर बैठे ही यह फिल्म देखने को मिलेगी। जी हां फ्रेंड्स यह फिल्म जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है। इसकी ऑफिशियल न्यूज़ खुद डायरेक्टर संजय लीला भंसाली ने दी है और इसकी रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी है।

फिल्म रिलीज होने की डेट

Bollywood अभिनेत्री आलिया भट्ट की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' नेटफ्लिक्स पर इस दिन होगी रिलीज,-image-626127fb7ad21
Image source - Google search

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर यह मूवी 26 अप्रैल को दिखाई जाएगी। डायरेक्टर भंसाली ने इस फिल्म का टीजर अपने इंस्टा अकाउंट पर भी शेयर किया है नीचे कैप्शन में लिखा-देखो, देखो चांद नेटफ्लिक्स पर नजर आने वाला है। गंगूबाई काठियावाड़ी मूवी नेटफ्लिक्स पर 26 अप्रैल को रिलीज होगी।

डायरेक्टर संजय लीला भंसाली ने कहां है कि-गंगूबाई काठियावाड़ी फिल्म मेरे लिए बहुत खास है मुझे बहुत खुशी है कि इस फिल्म को इतना प्यार मिला है। इस फिल्म की लोकप्रियता ने लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया है अब यह फिल्म नेटफ्लिक्स के माध्यम से इंडिया ही नहीं बल्कि फॉरेन कंट्रीज में भी दिखाई जाएगी।

आलिया ने जीता करोड़ों लोगों का दिल

Bollywood अभिनेत्री आलिया भट्ट की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' नेटफ्लिक्स पर इस दिन होगी रिलीज,-image-626127fb7ad21
Image source - Google search

यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर 25 फरवरी को रिलीज हुई थी फिल्म नई ताबड़तोड़ कमाई भी की थी लेकिन आरआरआर मूवी रिलीज होने के बाद इसकी कमाई में गिरावट आ गई। फिल्म में लीड रोल में आलिया भट्ट, अजय देवगन,जिम सरभ, शांतनु मुखर्जी आदि थे। वास्तव में फिल्म की स्टोरी बहुत यूनिक है।

Continue Reading • For You