Breaking

आर्थिक स्थिति कमजोर होने के चलते मजदूर पिता कर्जे में डूबे, बेटी विनीशा 12th की पढ़ाई के बाद लगाती है मूंगफली का ठेला...

अपनी पढ़ाई जारी रखने के लिए स्कूल के बाद मूंगफली का ठेला लगाती है 12वीं की छात्रा विनिशा....

आर्थिक स्थिति कमजोर होने के चलते मजदूर पिता कर्जे में डूबे,  बेटी विनीशा 12th की पढ़ाई के बाद लगाती है मूंगफली का ठेला...

दोस्तों आज शिक्षा एक धंधा बन गया है बच्चों को पढ़ाने के लिए माता पिता को लाखों रुपए खर्च करने पड़ते हैं। अमीर घरों के बच्चे तो शिक्षा प्राप्त कर लेते हैं लेकिन गरीब घर के बच्चे उच्च शिक्षा प्राप्त करने से दूर हो जाते हैं। कुछ को पैसों की कमी के चलते अपनी पढ़ाई छोड़ने को मजबूर होना पड़ता है तो कुछ अच्छी शिक्षा प्राप्त करने के सपने को बरकरार रखते हैं और इसके लिए वह कुछ भी कर जाते हैं।

यह बच्ची स्कूल के बाद मूंगफली का ठेला लगाती है
ऐसा ही एक उदाहरण है विनीशा जो केरल में चरथला  की रहने वाली है और 12th क्लास में पढ़ती है यह बच्ची अपनी स्कूल के बाद मूंगफली बेचने का काम करती है। विनीशा के घर की आर्थिक स्थिति बहुत खराब है पिता पेशे से मजदूर है। बच्ची शाम 4:00 बजे से रात 8:00 बजे तक मूंगफली का ठेला लगाती है।

खबरों की माने तो विनीशा की बड़ी बहन की शादी के बाद पिता कर्जे में डूब गए जिसके चलते बाद में विनीशा  को मूंगफली बेचने का फैसला लेना पड़ा। विनीशा की मां मूंगफली बेचती थी लेकिन उनके पैरों में खड़े होने से दर्द रहने लगा और बीमारी की वजह से विनीशा को मूंगफली बेचना पड़ा। विनीशा पढ़ाई भी करती है साथ में घर खर्चे में पिता का हाथ भी बंटाती है।

विनीशा आगे पढ़कर बड़ी अफसर बनना चाहती है

विनीशा ने कहा कि मैं पिछले 4 सालों से मूंगफली बेच रही हूं लोग मेरा मजाक उड़ाते हैं मुझ पर कटाक्ष करते हैं लेकिन मैं ध्यान नहीं देती, क्योंकि मुझे पता है मैं अपने पिता की काम में हाथ बटा रही हूं।

Continue Reading • For You