Breaking

संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के अनुसार भारत 2023 तक दुनिया की सबसे आबादी वाले देश चीन को पीछे छोड़ने जा रहा है...

UN की रिपोर्ट: समय रहते कुछ नहीं किया तो 2023 में सबसे अधिक आबादी वाला देश बन जाएगा भारत, चीन को छोड़ सकता है पीछे

संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के अनुसार भारत 2023 तक दुनिया की सबसे आबादी वाले देश चीन को पीछे छोड़ने जा रहा है...

यूएन की एक रिपोर्ट के मुताबिक आने वाले सालों में भारत दुनिया की सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला देश बनने वाला है यह अपने पड़ोसी देश चीन को भी पीछे छोड़ देगा। इस रिपोर्ट के अनुसार 15 नवंबर 2022 को ग्लोबल पापुलेशन  8 अरब तक पहुंचनी वाली है, ग्लोबल पापुलेशन 1950 के बाद से सबसे धीमी दर से बढ़ रही है 2022 में यह एक परसेंट घट गई।


संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के अनुसार दुनिया की जनसंख्या 2030 में लगभग 8.5 बिलियन होगी और 2050 में 9.7 बिलियन तक बढ़ जाएगी तथा 2080 के बीच लगभग यह आबादी 10.4 बिलियन तक बढ़ जाएगी।


इस साल विश्व जनसंख्या दिवस पर संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा यह हमारी विविधता का जश्न मनाने, हमारी आम मानवता को पहचाने और स्वास्थ्य की प्रगति पर आश्चर्य करने की बात है।


इस रिपोर्ट के अनुसार 2023 के दौर में भारत दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश बनने वाला है इस मामले में यह चीन को भी पीछे छोड़ देगा 2022 में दुनिया के 2 सबसे अधिक आबादी वाले क्षेत्र पूर्वी और दक्षिण पूर्व एशिया थे, यहां की जनसंख्या 2.3 बिलियन थी, अकेले ग्लोबल पॉपुलेशन का यह है 29 पर्सेंट है, मध्य और दक्षिण एशिया 2.1 परसेंट के साथ कुल विश्व की जनसंख्या का 26 परसेंट है।


यूएन की रिपोर्ट के अनुसार दुनिया के सबसे बड़े देशों में जनसंख्या वृद्धि दर के कारण आंकड़ों की रैंकिंग में बदलाव होगा, उदाहरण के लिए भारत 2023 में दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश चीन को भी पीछे छोड़ देगा।

 

रिपोर्ट के अनुसार 2022 में भारत की आबादी 1.412 अरब है, जबकि चीन की आबादी 1.426 अरब है. भारत 2023 तक दुनिया की सबसे अधिक आबादी वाले देश बनने जा रहा है, एक अनुमान के मुताबिक 2050 में भारत की आबादी 1.668 बिलियन होगी जो चीन के 1.317 बिलियन से बहुत अधिक है।

Continue Reading • For You