Breaking

पंचतत्व में विलीन हुए टीवी एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला, शोक में पूरा बॉलीवुड...

इसमें आपको टीवी सीरियल के मशहूर कलाकार सिद्धार्थ शुक्ला के बारे में जानकारी दी गई है। जिनकी हाल ही में हार्ट अटैक से मौत हो गई।

पंचतत्व में विलीन हुए टीवी एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला, शोक में पूरा बॉलीवुड...
पंचतत्व में विलीन हुए टीवी एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला, शोक में पूरा बॉलीवुड...
Image Source:- Google Search

इंटरटेनमेंट की दुनिया के जाने-माने कलाकार सिद्धार्थ शुक्ला का हाल ही में हार्ट अटैक की वजह से निधन हों गया है। आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें सिद्धार्थ शुक्ला केवल 40 साल के थे। अचानक हार्ट अटैक से पूरी इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री शॉक मैं डूब चुकी है। महाराष्ट्र के मुंबई शहर के कूपर अस्पताल ने सिद्धार्थ शुक्ला के हार्ट अटैक की पुष्टि की गई है।
सिद्धार्थ शुक्ला अपने करियर में कई टीवी सीरियल्स में काम कर चुके है और बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक खास पहचान बनाई है। लेकिन जब सोशल मीडिया पर इनके निधन की खबर सामने आई, तो लोगों को यकीन तक नहीं हुआ। फैंस तो अब तक इस बात पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं।

पंचतत्व में विलीन हुए टीवी एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला, शोक में पूरा बॉलीवुड...
Image Source:- Google Search

टीवी सीरियल के कलाकार ‌सिद्धार्थ शुक्ला को बालिका वधू से लोकप्रियता मिली थी। उन्होंने कई पॉपुलर टीवी सीरियल में भी काम किया और दर्शकों के दिलों में एक खास जगह प्राप्त की। अपने हुनर और कलाकारी से दर्शकों के दिलों में राज करने वाले सिद्धार्थ शुक्ला का नाम दर्शकों के बीच हमेशा अमर रहेगा।

पंचतत्व में विलीन हुए टीवी एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला, शोक में पूरा बॉलीवुड...
Image Source:- Google Search

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सिद्धार्थ शुक्ला ने रात को सोने से पूर्व मेडिसिन ली थीं। क्योंकि सिद्धार्थ शुक्ला कुछ बेचैनी सी महसूस कर रहे थे। जिसके बाद से वे उठ ही नहीं पाए। सिद्धार्थ शुक्ला की मौत का राज पुष्टि होने से पता चला कि सिद्धार्थ की मौत हार्ट अटैक होने से हुई है।

पंचतत्व में विलीन हुए टीवी एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला, शोक में पूरा बॉलीवुड...
Image Source:- Google Search

सिद्धार्थ शुक्ला की इस तरह अचानक मौत से पूरी इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री शोक में है। बॉलीवुड अभिनेताओं और अभिनेत्रियों द्वारा सिद्धार्थ शुक्ला को श्रद्धांजलि दी गई।

पंचतत्व में विलीन हुए टीवी एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला, शोक में पूरा बॉलीवुड...
Image Source:- Google Search

आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें सिद्धार्थ शुक्ला ने रियलटी शो बिग-बॉस के 13 वें सीज़न में जीत प्राप्त की थी, इसके अलावा उन्होंने खतरों के खिलाड़ी का सातवां सीजन भी अपने खाते में डाला था।
सिद्धार्थ शुक्ला ने 2004 में टीवी से अपना एक्टिंग डेब्यू किया था. 2008 में सिद्धार्थ शुक्ला 'बाबुल का आंगन छूटे ना' नाम के टीवी शो में नजर आए थे। परंतु सिद्धार्थ शुक्ला को उनकी असली पहचान बालिका वधू टीवी सीरियल से प्राप्त हुई।

Continue Reading • For You