Breaking

IPS Saroj : महिला दबंग आईपीएस सरोज का जुड़वा बच्चों के जन्म के बाद ग्रामीण वेशभूषा में नजर आना लोगों को.....

राजस्थान की महिला दबंग आईपीएस सरोज कुमारी के घर एक साथ आई दो खुशियां इसी दौरान वे अपनी संस्कृति दिखाने वाले कपड़ों में दिखी।

IPS Saroj : महिला दबंग आईपीएस सरोज का जुड़वा बच्चों के जन्म के बाद ग्रामीण वेशभूषा में नजर आना लोगों को.....

राजस्थान की महिला आईपीएस सरोज कुमारी के घर एक साथ दो खुशियां आई है ये भी गुजरात में कार्यरत हैं। सरोज कुमारी को ज्यादातर वर्दी में ही देखा जाता है। लेकिन आपको बता दें कि उन्होंने 2 बच्चों को जन्म दिया है ऐसे मौके पर यह अपनी ग्रामीण वेशभूषा में दिखाई दी है 2 बच्चों को जन्म दिया है। उनमें से एक बेटी है और दूसरा बेटा है यह बात खुद आईपीएस सरोज कुमारी ने ही अपने फेसबुक अकाउंट पर साझा share) की है। इन्होंने कुछ तस्वीरें साझा करते हुए लिखा है। कि भगवान ने आशीर्वाद के तौर पर बेटा-बेटी दिए हैं सरोज कुमारी ने जो तस्वीरें साझा (share) की है पर सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रही है। 

IPS Saroj : महिला दबंग आईपीएस सरोज का जुड़वा बच्चों के जन्म के बाद ग्रामीण वेशभूषा में नजर आना लोगों को.....-image-617b69dc8d785
Image source - Google search

आईपीएस सरोज कुमारी का जन्म राजस्थान के झुंझुनू जिले में बुडानिया गांव में बनवारीलाल मेघवाल व सेवा देवी के घर हुआ वर्तमान समय में यह सूरत में डीसीपी के पद पर कार्यरत है। सरोज कुमारी की शादी जून 2019 में दिल्ली के मशहूर डॉक्टर मनीष सैनी से हुई थी इनके पति ने भी दोनों बच्चों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर(share) की है। आईपीएस सरोज सरोज कुमारी को इनके काम की बदौलत जाना जाता है गुजरात पुलिस की आईपीएस अधिकारी और राजस्थान की बेटी को इनके काम के लिए जाना जाता है। यह बोटाद एसपी थी इस दौरान इन्होंने कई महिलाओं को जिस्मफरोशी के गंदे काम से बाहर निकाला और वडोदरा में एक बार बारिस में रेस्क्यू के दौरान लोगों की मदद करते हुए उनकी कुछ तस्वीरें (photos) भी वायरल हुई है। आपको इनके बारे में कुछ अहम बातें भी बता देते हैं। जो इनके निजी जीवन से संबंध रखती है इन्होंने अपनी पढ़ाई बुडानिया की सरकारी स्कूलों से ही की है और आज ये आईपीएस के पद पर कार्य कर रही है इसके अलावा यह एक ही ऐसी आईपीएस अधिकारी हैं। जिसने माउंट एवरेस्ट फतह करने के लिए जो मिशन बनाया गया था उसमें उन्होंने हिस्सा लिया था इसके अलावा इनको covid-19 महिला योद्धा का अवार्ड भी मिल चुका है। सरोज कुमारी के कोरोना महामारी के दौरान किए गए अच्छे कामों के बदौलत इन्हें covid-19 महिला पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इन्होंने कुछ अपने साथी पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर पुलिस रसोई शुरू की थी जिसमें प्रतिदिन लगभग 600 लोगों तक खाना पहुंचाया जाता था और लोगों का पेट भरती थी। 

IPS Saroj : महिला दबंग आईपीएस सरोज का जुड़वा बच्चों के जन्म के बाद ग्रामीण वेशभूषा में नजर आना लोगों को.....-image-617b69dc8d785
Image source - Google search

एक रिपोर्ट के मुताबिक सरोज कुमारी के बड़े भाई सरपंच रणधीर सिंह बुडानिया ने वन इंडिया से हुई एक बातचीत में बताया कि उनको इस बात पर बहुत फक्र है। कि उनकी बहन उनके गांव से पहली महिला आईपीएस है। सरोज कुमारी के दोनों बच्चों का जन्म करीब 2 माह पहले हुआ था। कुछ स्वास्थ्य कारणों की वजह से इनको अस्पताल में ही रखा गया था अब कुछ दिन पहले ही इनको हॉस्पिटल से छुट्टी दी गई है।

Continue Reading • For You