Breaking

यात्रियों को बचाने के लिए महिला ने संभाली बस की कमान ! ड्राइवर को बिच रास्ते में आया दौरा...

बस में ड्राइवर की अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण एक महिला एक बस के यात्रियों को बचाने के लिए बस की कमान अपने हाथ में ली थी, वायरल वीडियो

यात्रियों को बचाने के लिए महिला ने संभाली बस की कमान ! ड्राइवर को बिच रास्ते में आया दौरा...

दोस्तों, हाल ही में सोशल मीडिया पर एक महिला जो बस चला रही है का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड में है। वायरल वीडियो में यह महिला बस के ड्राइवर की अचानक तबीयत खराब होने पर बस की कमान अपने हाथ में ले लेती है।

यात्रियों को बचाने के लिए महिला ने संभाली बस की कमान ! ड्राइवर को बिच रास्ते में आया दौरा...-image-629d7d6dd2f88
image source - google search

आज की महिलाएं पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर चलती है। सामाजिक कार्यों में भी महिलाएं बढ़-चढ़कर भाग लेती। किसी की जान बचाने हो या लोगों की मदद करनी हो तो महिलाएं मदद करने से पीछे नहीं हटती है। वायरल वीडियो में बस के ड्राइवर की अचानक तबीयत बिगड़ने से महिला खुद बस चलाने लग जाती है।

महिलाएं ड्राइव करती हुई बहुत कम दिखती है, लेकिन यदि कभी ऐसी आकस्मिक घटना में ड्राइविंग करनी हो तो महिलाएं अच्छे-अच्छे को पीछे छोड़ देती है। यह घटना महाराष्ट्र के पुणे की बताई जा रही है। बस के ड्राइवर की अचानक तबीयत खराब होने से वह बस सही से नहीं चला पाता है ऐसे में बस में बैठे सभी यात्रियों की जिंदगी को बचाने के लिए यह महिला बस को अपने कंट्रोल में ले लेती है महिला की उम्र लगभग 42 साल है।

दरअसल, पुणे के पास शिरूर में एक कृषि पर्यटन केंद्र में पिकनिक मनाने के बाद महिलाएं और बच्चे वापस आ रहे थे तब बस के ड्राइवर की अचानक तबीयत नासाज होने के कारण, वह बस को बीच में ही रोक देता है जिसके कारण बस मैं बैठे बच्चे और महिलाएं डर जाते हैं। ऐसे में एक महिला जिनका नाम होता है योगिता सातव यह खुद ड्राइविंग सीट की कमान खुद संभालती है और ड्राइवर की जान बचाने के लिए उसे सबसे पहले हॉस्पिटल पहुंच आती है।

Continue Reading • For You