Breaking

चार पैर और 4 हाथ वाली इस बच्ची को सोनू सूद ने दी नई जिन्दगी, करवाया ऑपरेशन !

एक बच्ची जिसके जन्म से ही चार पैर और 4 हाथ हैं, इसकी मदद के लिए सोनू सूद आगे आए, बच्ची का ऑपरेशन करवाया

चार पैर और 4 हाथ वाली इस बच्ची को सोनू सूद ने दी नई जिन्दगी, करवाया ऑपरेशन !

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद दूसरों की मदद के लिए हमेशा आगे रहते हैं। देश पर जब महामारी का संकट आया तो सोनू सूद भी आगे हुए थे इसके बाद सोनू को काफी मान सम्मान मिलने लगा। लोगों की मदद करके वह उनके लिए मसीहा बन गए। हाल ही में एक बार फिर से सोनू ने एक ऐसी लड़की की मदद की जिसके चार पैर और चार हाथ है। सोनू ने का ऑपरेशन करवा कर बच्ची को नया जीवन दिया।

सोनू सूद जब लोगों की मदद करते हैं तो वह यही नहीं देखते कि वह किस कास्ट का है, जो कोई भी सोनू से मदद मांगता है तो वे उसकी मदद जरूर करते हैं। यह मामला बिहार के नवादा जिले सर पंचायत की रहने वाली ऑलराउंडर कुमारी का है। बच्ची के जन्म से ही चार हाथ चार पैर है। सोनू सूद को जब सोशल मीडिया के जरिए बच्ची की इस हालत का पता चला तो उन्होंने बच्ची की मदद के लिए आगे हाथ बढ़ाया,बच्ची का ऑपरेशन करवाया ढाई साल की इस बच्ची का ऑपरेशन सक्सेसफुल रहा।

ढाई साल की ऑलराउंडर कुमारी ऑपरेशन के बाद ठीक है इनकी हालत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है लेकिन फिर भी इन्हें कुछ दिनों तक हॉस्पिटल में रहना पड़ेगा जिसके बाद वह एक नॉर्मल बच्चे की तरह जीवन जी सकती हैं। बच्चे के ऑपरेशन का खर्च सोनू सूद ने उठाया। तो बता दे कि 28 मई को सोनू सूद ने वेट कर लिखा-कृपया टेंशन मत लीजिए बच्ची का इलाज जल्दी होगा, सिर्फ भगवान पर भरोसा रखें

Continue Reading • For You