Breaking

सीए बनी झुंझुनू जिले की बेटी पूरे भारत में प्रथम स्थान पर रही

झुंझुनू जिले की बेटी सीए परीक्षा में अवल ही नहीं आई बल्कि भारत में नंबर वन स्थान पर रही और अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया।

सीए बनी झुंझुनू जिले की बेटी पूरे भारत में प्रथम स्थान पर रही

आपको बता दें कि जब सीए फाइनल का परीक्षा परिणाम जारी हुआ, तब से बेरीवाला परिवार की खुशी का ठिकाना ही नहीं है क्योंकि इस परिवार की बेटी राधिका बेरीवाला सीए परीक्षा में राजस्थान में ही नहीं बल्कि भारत देश में अव्वल स्थान पर रही है।

Image source - Google search

 हम आपको बताना चाहते हैं कि राधिका और उसका परिवार सूरत में रहते हैं, जिस दिन रिजल्ट आने वाला था वह झुंझुनू में अपने परिवार सहित एक शादी में शामिल होने आए हुए थे जब सीए रिजल्ट डिक्लेअर हुआ तो उन्हें पता चला कि वे ऑल इंडिया में टॉप पर रही है तब उन्होंने अपनी खुशी पूरे परिवार के साथ केक काटकर जाहिर की। राधिका की इस कामयाबी के पीछे उनके माता-पिता का भी बहुत बड़ा हाथ है, क्योंकि वह रात भर जाग जाग कर अपनी बेटी की पढ़ाई का ध्यान रखते थे जिसका फल उन्हें आज मिल गया।

Image source - Google search

इस पर राधिका ने कहा - "मैंने इस परीक्षा में अपना 100% देने की कोशिश की है। इसी कारण सीपीटी में मैंने 200 में से 195 अंक हासिल किए हैं।" आगे उन्होंने कहा कि -"मैं अच्छे कॉलेज से एमबीए करना चाहती हूं।" राधिका ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता (आशा बेरीवाला और चौथमल बेरीवाला) को तो दिया साथ ही में अपने कोचिंग टीचर डॉक्टर रवि छावछरिया तथा सीए सुरेश को भी दिया। राधिका ने बताया कि सीए का सिलेबस कठिन नहीं है, लेकिन थोड़ा बड़ा जरूर है, लेकिन रिवीजन ही वह हथियार है जिससे सफलता प्राप्त की जा सकती है।

Continue Reading • For You