Breaking

भारत में चलने वाली ऐसी ट्रेन जिसमें सफर के लिए 1 रुपया भी नहीं देना पड़ता है, जाने कहां से कहां तक चलती है यह ट्रेन

India की अकेली ऐसी ट्रेन जिसमें सफर करने का नहीं लगता कोई चार्ज।

भारत में चलने वाली ऐसी ट्रेन जिसमें सफर के लिए 1 रुपया भी नहीं देना पड़ता है, जाने कहां से कहां तक चलती है यह ट्रेन

Indian Railway, दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है। फ्रेंड्स आप सब को तो पता ही है कि इंडियन रेलवे का रेल नेटवर्क दुनिया में चौथे नंबर पर आता। यहां रॉयल से लेकर पैसेंजर्स सारी ट्रेनें चलती है। हर ट्रेन में सफर करने के लिए पैसे तो लगते ही है लेकिन इंडिया में एक ऐसी भी ट्रेन है जिसमें सफर करने के लिए एक पैसा भी नहीं लगता है।

यह ट्रेन पंजाब और हिमाचल प्रदेश के बॉर्डर पर चलती है यह ट्रेन भाखड़ा नांगल डैम से होकर गुजरती है। अच्छी बात तो यह है कि आपको इस ट्रेन में सफर करने के लिए एक भी पैसा नहीं देना पड़ेगा। खबरों की मानें तो इस ट्रेन में 25 गांव के लोग पिछले 42 सालों से फ्री में ही सफर कर रहे हैं।

भारत में चलने वाली ऐसी ट्रेन जिसमें सफर के लिए 1 रुपया भी नहीं देना पड़ता है, जाने कहां से कहां तक चलती है यह ट्रेन-image-626bb992d2032
Image source - Google search

1994 में भाखड़ा नांगल डैम बनाने की बातचीत हुई थी। 1946 में इस डैम को बनाने का कार्य शुरू हुआ था। यह डैम अमेरिका के इंजीनियर हार्वे स्लोकेम की निगरानी में 1963 को बनकर तैयार हुआ था।

इस ट्रेन में दिन में लगभग 50 लीटर से ज्यादा डीजल का प्रयोग होता। ट्रेन में लगभग 10 डब्बे हैं। ट्रेन में महिलाओं और पर्यटको के लिए भी अलग-अलग डिब्बा बनाया गया है।

यह ट्रेन नांगल से सुबह 7.05 बजे निकलती है और वापस 8.20 बजे वापस आ जाती है। इसके बाद ट्रेन नंगल से फिर दोपहर 3.05 को निकलती है और वापस 4.20 पर आती है। नंगल से भाखड़ा का सफर यह 40 मिनट के अंदर पूरा कर लेती है।

अब आप भी इस ट्रेन में फ्री में सफर कर सकते हैं और बीच में भाखड़ा नांगल डैम की खूबसूरत वादियों का मजा ले सकते हैं साथ में इस डैम की पूरी जानकारी भी ले सकते हैं।

 

Continue Reading • For You