Breaking

टीवी एक्ट्रेस रतन राजपूत ने सोशल मीडिया पर शेयर की एक इमोशनल वीडियो, बताई अपने स्ट्रगल की कहानी, कहा कई बार भूखे तक सोना पढ़ता था...

इस मशहूर एक्ट्रेस के पास खाने के लिए पैसे तक नहीं थे, तो वह भूखी सो गई और…

टीवी एक्ट्रेस रतन राजपूत ने सोशल मीडिया पर शेयर की एक इमोशनल वीडियो, बताई अपने स्ट्रगल की कहानी, कहा कई बार भूखे तक सोना पढ़ता था...

एक्ट्रेस रतन राजपूत इन दिनों चर्चा में बनी हुई है रतन सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव है और अपने फैंस के लिए फोटोस और वीडियोस शेयर करती रहती है। एक्ट्रेस ने एक इमोशनल वीडियो पोस्ट किया है जो इनकी जिंदगी से जुड़ा हुआ है। वीडियो में एक्ट्रेस ने अपने स्ट्रगल के दिनों के बारे में बताया है। वीडियो में रतन ने अपने बिहार से मुंबई तक के सफर की कहानी बताइए है।

एक्ट्रेस ने कहा कई बार तो भूखे तक सोना पड़ता था। बता दे रतन अपने घर में सबसे छोटी थी इसलिए सबकी  लाडली थी और जिद्दी भी थी। एक्ट्रेस अपने बचपन के बारे में बताते हुए कहती- मैं बहुत सपने देखती थी,मुझे लगता था कि ‌ मुझे कोई समझता नहीं। मुझे लगता था कि आसमान एक नदी है जिसमें मुझे तैरना है । कहानियां सुनने के बाद मेरे मन में कई सवाल उठे थे। मैं भीड़ से हमेशा लग रही हूं। पढ़ाई के बजाय मेरा एक्टिंग और डांस में ज्यादा इंटरेस्ट था।

टीवी एक्ट्रेस रतन राजपूत ने सोशल मीडिया पर शेयर की एक इमोशनल वीडियो, बताई अपने स्ट्रगल की कहानी, कहा कई बार भूखे तक सोना पढ़ता था...-image-635ce4c17dd88
image source- google search

पढ़ना लिखना मुझे ज्यादा पसंद नहीं था पांच भाई बहनों में मैं घर में सबकी लाडली थी। एक्ट्रेस ने बताया मैं बहुत लकी थी। मेरे पापा मुझे b.ed करवाना चाहते थे, लेकिन मैंने पापा को साफ कह दिया कि मुझे पढ़ना नहीं पसंद, मुझे तो शादी करनी है। पापा कहते थे ग्रेजुएशन तो करनी पड़ेगी नहीं मैं लोगों को क्या जवाब दूंगा कि मेरी बेटी को कुछ नहीं आता। मुझे सजना सवरना और बचे खाने से नई नई डिशेस बनाना बहुत पसंद था।
एक्ट्रेस दिल्ली में अपनी बहन के साथ रहती थी, फैशन डिजाइनिंग का कोर्स कर रखा है रतन ने बताया पापा कहा करते थे दिल्ली जाकर अपना कैरियर बनाओ। मैं पापा को बोलती थी हां ऐसा ही करूंगी। मां पिता के साथ मेरी बॉन्डिंग हमेशा से अच्छी थी मैं नहीं चाहती थी कि वह मेरी वजह से दुखी हो इसलिए उनका दिल रखने के लिए मैं उनसे झूठ बोल दिया करती थी कि मैं कोई कोर्स करने की सोच रही हूं। मैं सोचती थी कुछ बन जाऊं तब अपने मम्मी पापा को सब कुछ सच बता दूंगी। उसी बीच में मैंने ऑडिशन दिया। कथक सीखने के लिए मैंने भारतीय कला केंद्र से ट्रेनिंग ली

टीवी एक्ट्रेस रतन राजपूत ने सोशल मीडिया पर शेयर की एक इमोशनल वीडियो, बताई अपने स्ट्रगल की कहानी, कहा कई बार भूखे तक सोना पढ़ता था...-image-635ce4c17dd88
image source- google search

मैं 1 दिन एनएसडी में प्ले देखने गई जिसका नाम है 'पर हमें खेलना है'। मुकेश छाबड़ा जो आज कास्टिंग डायरेक्टर है पहले वह एक्टर हुआ करते थे। मुझे प्ले बहुत पसंद आया जिसके बाद से मैं हर रोज एनएसडी में वह प्ले देखने लगी। वह प्ले में फ्री में देखा करती थी क्योंकि उस समय ज्यादा पैसे नहीं रहते थे।

एक्ट्रेस ने बताया स्ट्रगल हमेशा रहता है। मैं आज यहां पहुंची हूं और मैंने जिम्मेदारियां उठा ली है। पहले मेरे पास खोने के लिए कुछ नहीं था। स्ट्रगल हमारी जिंदगी का हिस्सा रहने वाला है तकलीफ रहती है। महिलाओं को मैं यही कहूंगी जो पाना चाहती है उसे पाले में पूरी ताकत लगा दो, परिस्थितियों की चिंता ना करो सपने देखने चाहिए और उन्हें पाने की ललक भी होनी चाहिए, क्योंकि कोई और आपके लिए कुछ नहीं करेगा।

Continue Reading • For You