Breaking

पाकिस्तानी अदाकारा ने फिल्मों में काम करने के लिए तोड़ लिया अपने ही परिवार व रिश्तेदारों से नाता!

पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानियां ने कहा मां ने फिल्मों में काम करने से कर दिया मना, रिश्तो में दरार पड़ी, परिवार अब भी बड़ी एक्ट्रेस नहीं मानता...

पाकिस्तानी अदाकारा ने फिल्मों में काम करने के लिए तोड़ लिया अपने ही परिवार व रिश्तेदारों से नाता!

दोस्तों हम आपको बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के बारे में जानकारी देते हैं लेकिन आज हम आपको पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर के बारे में बताने वाले हैं। जिन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान कह दी इतनी बड़ी बात।

पाकिस्तानी अदाकारा ने फिल्मों में काम करने के लिए तोड़ लिया अपने ही परिवार व रिश्तेदारों से नाता!-image-6300d8024b74d
image source- google search

पाकिस्तानी एक्ट्रेस आए दिन चर्चाओं में ही रहती है इन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में 'जानां' मूवी से डेब्यू किया था हाल ही में इन्होंने सेक्सुअल हैरासमेंट को लेकर बयान दिया। इंटरव्यू में इन्होंने अपने खानदान को लेकर बात की। एक्ट्रेस ने कहा फिल्म इंडस्ट्री में काम करने के लिए परिवार वालों का गुस्सा तक झेलना पड़ा, यहां तक कि खानदान ने मुझसे रिश्ता तक तोड़ दिया।

मां ने फिल्मों में काम करने से कर दिया साफ मना

पाकिस्तानी अदाकारा ने फिल्मों में काम करने के लिए तोड़ लिया अपने ही परिवार व रिश्तेदारों से नाता!-image-6300d8024b74d
image source- google search

खबरों की माने तो हानिया ने इंटरव्यू में अपने कैरियर के बीच आई परेशानियों के बारे में खुलकर बात की। हानिया ने कहा जब मैंने फिल्म 'जानां' के लिए ऑडिशन दिया तो मैं तुरंत सिलेक्ट हो गई और डायरेक्टर ने मुझे हाथ में कॉन्ट्रैक्ट भी थमा दिया, मैंने कॉन्ट्रैक्ट बिना पढ़े साइन भी कर दिया जब यह बात मैंने अम्मी को बताई तो उन्होंने मुझे फिल्म में काम करने से साफ मना कर दिया।

रिश्तो में पड़ी दरार

पाकिस्तानी अदाकारा ने फिल्मों में काम करने के लिए तोड़ लिया अपने ही परिवार व रिश्तेदारों से नाता!-image-6300d8024b74d
image source- google search

हनिया ने कहा मैंने मां को समझाया कि मैंने फिल्म साइन कर दी है यह आखिरी फिल्म होगी जिसमें मैं मां काम करूंगी, यह सुनकर मां मान गई और उन्होंने मुझसे कहा इस बारे में किसी को पता नहीं चलना चाहिए। मां के मना करने के बाद भी मैंने अपनी तस्वीर इंस्टा पर पोस्ट की जिसके बाद रिश्तेदार घर पर आने लगे और घर में लड़ाई झगड़े, बहस होने लग गई, रिश्तेदारों ने मुंह मोड़ लिया।

परिवार अब भी बड़ी स्टार नहीं मानता
हानिया ने कहा इसके बाद मैंने परिवार की जिम्मेदारी संभालने का निर्णय किया। मैं ही अपने परिवार का ध्यान रखती हूं मैं नहीं छोटी उम्र में ही घर की जिम्मेदारी अपने कंधों पर ली थी। रिश्तेदारों से मिलती तो हूं लेकिन दूरियां पहले जैसी ही है। लोग मुझे बड़ी स्टार मानते हैं लेकिन मेरा परिवार मुझे बड़ी स्टार नहीं मानता।

Continue Reading • For You