Breaking

नेहा कक्कड़ का पर्स से 500-500 के नोट निकालकर गरीबों की मदद करना पड़ा भारी, डरी सहमी दिखीं नेहा

नेहा कक्कड़ के इस वीडियो को देख लोगों ने उन्हें दरियादिली और गरीबों का दुख समझने वाली लड़की बताया। जानिए विस्तार से-

नेहा कक्कड़ का पर्स से 500-500 के नोट निकालकर गरीबों की मदद करना पड़ा भारी, डरी सहमी दिखीं नेहा

नेहा कक्कड़ आज बॉलीवुड जगत की एक जानी-मनी हस्ती के रूप में पहचानी जाती है। नेहा को किसी भी प्रकार के परिचय की आवश्यकता नहीं है। आजकल नेहा कक्कड़ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में नेहा कक्कड़ गरीबों की मदद करते हुए साफ देखी जा सकती हैं। इस वीडियो में नेहा गरीब लोगों को 500-500 के नोट देते हुए देखी जा रही है। इन गरीब लोगों की मदद करना नेहा कक्कड़ पर भारी पड़ गया। यह इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि नेहा कक्कड़ को किस तरह लोगों ने जमकर लूटा और उन्हें परेशान भी किया। एक समय ऐसी ही स्थिति आ गई कि नेहा कक्कड़ बहुत ज्यादा डर गई और सहम गई थी। इसके बाद नेहा कक्कड़ ने अपने गाड़ी के शीशे ऊपर कर लिए।

किसी मीडिया कर्मी द्वारा यह वीडियो कैप्चर किया गया और इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। इस वायरल वीडियो में नेहा कक्कड़ लोगों के बीच 500-500 के नोट बांटते हुए साफ दिखाई दे रही है। इस वीडियो को देखकर लोगों ने नेहा कक्कड़ की दरियादिली और गरीबों के प्रति उनकी भावना को समझते हुए उनकी काफी तारीफ की है। इस वीडियो को जिस किसी ने भी देखा वह लाइक और कमेंट किए बिना नहीं रह सका। ऐसे ही इस वीडियो पर जमकर कमेंट और लाइक आए लोगों ने नेहा कक्कड़ को यह राय भी दी कि- "पैसे बांटने की बजाय अगर आप खाना-पीना बाटेंगे, तो लोगों के लिए ज्यादा अच्छा होगा"। वहीं कुछ यूजर्स ने यह भी लिखा कि "मैडम आपकी सोच काफी अच्छी है"।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by My Share Post (@mysharepost)

नेहा कक्कड़ बॉलीवुड इंडस्ट्री की टॉप सिंगर की लिस्ट में शामिल है। नेहा कक्कड़ ने अपने जीवन में एक ऐसा वक्त भी देखा है जब उनका पूरा परिवार दाने-दाने का मोहताज हो गया था। नेहा ने अपने बचपन की ऐसी ही कई दुख भरी यादें लोगों के साथ शेयर की है। नेहा ने बताया कि कैसे उनके पिता और बहन ने मिलकर उनकी जिंदगी को संवारा है। नेहा के इस मुकाम तक पहुंचने में इन दोनों लोगों अहम् भूमिका रही है।

Continue Reading • For You