दोस्तों लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि महेंद्र सिंह धोनी इंडियन प्रीमियर लीग यानी कि आईपीएल से संन्यास लेने वाले हैं, जब माही ने चेपॉक में लैप ऑफ ऑनर में पार्टिसिपेट किया। सीएसके के सीईओ काशी विश्वनाथ ने इन अफवाहों को गलत बताया और कहा धोनी अगले सीजन में भी खेलेंगे। यह जानकर धोनी के फैंस खुशी से फूली नहीं समा रहे है।
चेन्नई टीम के सीईओ ने धोनी के बारे में दी गई जानकारी
दोस्तों आईपीएल के फाइनल में 5 विकेट से विनर रहने वाली चेन्नई सुपर किंग्स पांचवी बार आईपीएल का खिताब अपने नाम कर चुकी है। सोमवार देर रात तक चले इस मुकाबले में सीएसके ने जीत हासिल कर ली है। अंदेशा लगाया जा रहा है कि धोनी अगले आईपीएल में खेलते नजर नहीं आने वाले हैं।
पिछले साल आईपीएल के सीजन में शुरुआत में उन्होंने सीएसके के कैप्टन के रूप में अपना स्थान छोड़ा और रविंद्र जडेजा को कैप्टन का पद दिया। टीम को शुरुआत में दिक्कतों का सामना करना पड़ा जिसके चलते धोनी को कप्तानी अपने हाथ में लेनी पड़े इसके बाद टीम ने अच्छा प्रदर्शन जारी रखा। टीम के प्रबंधक ने कहा कि धोनी टीम को ऐसे ही गाइड करते रहेंगे फिलहाल वह संन्यास नहीं ले रहे हैं।
गुजरात टाइटंस को हरा विनर बनी सीएसके
चेन्नई सुपर किंग्स ने 5 बार आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम की। गुजरात टाइटंस को मिला बड़ा झटका। 2023 के फाइनल में गुजरात टाइटंस को सीएसके ने पांच विकेट से हरा दिया। जीतने वाली टीम को 20 करोड़ रुपए जबकि गुजरात टाइटंस को 13 करोड़ रुपए इनाम मिले तीसरे नंबर पर रही मुंबई इंडियन्स को 7 करोड रुपए इनाम मिले।
