Breaking

Asian Games 2026: एंसी सोजन ने महिला लंबी कूद में जीता सिल्वर मेडल, चूका डबल पोडियम

एंसी सोजन ने एशियन गेम्स में महिला लंबी कूद में 6.53 मीटर के बेस्ट जंप के साथ सिल्वर मेडल अपने नाम किया है।

Asian Games 2026: एंसी सोजन ने महिला लंबी कूद में जीता सिल्वर मेडल, चूका डबल पोडियम

Asian Games 2026: एंसी सोजन ने लंबी कूद में जीता सिल्वर मेडल

नेशनल रिकॉर्डधारी एंसी सोजन ने एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला लंबी कूद स्पर्धा में सिल्वर मेडल अपने नाम किया है। अंजू बॉबी जॉर्ज के बाद एशियन गेम्स की महिला लंबी कूद में दो मेडल जीतने वाली वह दूसरी भारतीय महिला बन गई हैं। एंसी ने 6.53 मीटर का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करते हुए यह पदक हासिल किया।

हाथ से निकला गोल्ड मेडल और डबल पोडियम का सपना

भारत के लिए यह मुकाबला दिल तोड़ने वाला साबित हुआ, क्योंकि अंतिम दौर की छलांगों में चीन के एथलीटों ने बाजी पलट दी। अंतिम राउंड तक एंसी सोजन गोल्ड मेडल की पोजीशन पर थीं और शैली सिंह ब्रॉन्ज मेडल की दौड़ में थीं। लेकिन छठे और अंतिम प्रयास में चीन की मेंगयी टैन ने 6.46 मीटर कूदकर शैली सिंह को पीछे छोड़ दिया, और हुआंग वाई ने 6.55 मीटर की छलांग लगाकर एंसी को गोल्ड मेडल की पोजीशन से दूसरे स्थान पर धकेल दिया।

शैली सिंह चौथे स्थान पर रहीं

दूसरी भारतीय एथलीट शैली सिंह ने अपने हर प्रयास में सुधार किया और सभी लीगल जंप दर्ज किए। उन्होंने 6.25 मीटर से शुरुआत करते हुए अपनी छलांग को 6.42 मीटर तक पहुंचाया। हालांकि, आखिरी प्रयास में चीनी एथलीट के बेहतर प्रदर्शन के कारण उन्हें चौथे स्थान से संतोष करना पड़ा। एंसी सोajan ने अपने आखिरी प्रयास में 6.49 मीटर की छलांग लगाई और सिल्वर मेडल के साथ अपना सफर समाप्त किया।

Continue Reading • For You