Breaking

UP NEET PG Counselling 2026: उत्तर प्रदेश में नीट पीजी काउंसलिंग शुरू, 3000 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस

उत्तर प्रदेश में नीट पीजी काउंसलिंग 2026 की प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। उम्मीदवार 26 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं।

UP NEET PG Counselling 2026: उत्तर प्रदेश में नीट पीजी काउंसलिंग शुरू, 3000 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस

डायरेक्टरेट जनरल ऑफ मेडिकल एजुकेशन, उत्तर प्रदेश यानी डीजीएमईयूपी ने राउंड वन एडमिशन के लिए यूपी नीट पीजी काउंसलिंग की तारीखों का ऐलान कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने नीट पीजी परीक्षा पास कर ली है और वे उत्तर प्रदेश के सरकारी या प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में 50 प्रतिशत स्टेट कोटे की सीटों पर एडमिशन चाहते हैं, वे काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए आवेदन कर सकते हैं। काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज यानी 21 अक्टूबर से शुरू हो गई है।

काउंसलिंग से जुड़ी जरूरी तारीखें

  • रजिस्ट्रेशन शुरू होने की तारीख: 21 अक्टूबर 2026 दोपहर 2 बजे से
  • रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख: 26 अक्टूबर 2026 सुबह 11 बजे तक
  • रजिस्ट्रेशन और सिक्योरिटी फीस जमा करने की तारीख: 21 से 26 अक्टूबर 2026
  • मेरिट लिस्ट जारी होने की तारीख: 26 अक्टूबर 2026
  • चॉइस फिलिंग की आखिरी तारीख: 30 अक्टूबर 2026
  • सीट अलॉटमेंट रिजल्ट: 2 नवंबर 2026
  • अलॉटमेंट लेटर और एडमिशन प्रक्रिया: 3 से 7 नवंबर और 12 से 13 नवंबर 2026

आवेदन शुल्क और जरूरी बातें

यूपी नीट पीजी काउंसलिंग के लिए उम्मीदवारों को 3,000 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस देनी होगी, जो कि नॉन-रिफंडेबल होगी। इसके अलावा कॉलेज के हिसाब से अलग-अलग सिक्योरिटी फीस भी जमा करनी होगी। काउंसलिंग के जरिए एमडी, एमएस, डिप्लोमा और डीएनबी जैसे कोर्सेस में एडमिशन मिलेगा।

कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upneet.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए यूपी नीट पीजी काउंसलिंग लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगी गई जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन करें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • निर्धारित आवेदन फीस का भुगतान करें।
  • फॉर्म को अच्छी तरह जांच कर सबमिट कर लें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
Continue Reading • For You