Breaking

ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी करते समय बच्चे को ले रखा था गोद में, अब होगी विभागीय जांच

Chandigarh : बच्चे को गोद में लेकर ट्रैफिक ड्यूटी दे रही लेडी कांस्टेबल सोशल मीडिया पर हो रही वायरल..

ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी करते समय बच्चे को ले रखा था गोद में, अब होगी विभागीय जांच

कुछ दिन पहले से सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसमें एक महिला कॉन्स्टेबल एक बहुत ही Busy (व्यस्त) circle (चोराहे) पर अपने बच्चे को गोद में लिए अपनी ड्यूटी को बहुत ही ईमानदारी से निभा रही है। लेकिन इस वीडियो के वायरल होने से प्रियंका नाम की कॉन्स्टेबल के खिलाफ एक जांच बिठा दी गई है। यह वीडियो तब बनाया गया जब प्रियंका अपने बच्चे को लिए चंडीगढ़ के सेक्टर 15, 16, 23, 34 से लगने वाले एक Busy (व्यस्त) circle (चोराहे) पर ड्यूटी कर रही थी। तब एक राहगीर ने इनको इस तरह ड्यूटी करते देखा तो इनका वीडियो बना लिया। 

ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी करते समय बच्चे को ले रखा था गोद में, अब होगी विभागीय जांच-image-617b6ed5d26b8
Image source - Google search

लेकिन अभी कुछ दिनों से यह वीडियो सोशल मीडिया पर ज्यादा ही वायरल होने लगा है। लोगों ने प्रियंका को अपने छोटे बच्चे को गोद में लिए ड्यूटी निभाते देख लोगों ने इनकी खूब तारीफ की है। लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो ने प्रियंका के कुछ दिक्कतें खड़ी कर दी है। अब इनको विभाग की तरफ से की जा रही कार्यवाही का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि इनके खिलाफ जो कार्यवाही की जा रही है उससे पता चला है कि प्रियंका को सेक्टर 15, 16, 23 और 34 के circle (चोराहे) पर सुबह 8 बजे ड्यूटी (duty) के लिए पहुंचना था। लेकिन ये अधिकारियों के बुलाने के बाद वहां 11 बजे पहुंचे विभाग में कुछ काम करने वाले लोगो ने बताया कि प्रियंका पहले बच्चे के साथ सेक्टर 29 मे ऑफिस में पहुंची प्रियंका को वहां पर अधिकारियों ने कहा कि अगर वह अवकाश लेना चाहे तो ले सकती है। लेकिन प्रियंका ने मना कर दिया और बच्चे को लेकर ड्यूटी पर पहुंच गई।

ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी करते समय बच्चे को ले रखा था गोद में, अब होगी विभागीय जांच-image-617b6ed5d26b8
Image source - Google search

वीडियो में यह भी सुना जा रहा है कि उनकी साथी महिला कांस्टेबल यह कह रही है। कि इन्होंने जो बच्चा गोद में ले रखा है यह उन्हीं का है यह बच्चा बहुत ही छोटा है जो मां के बगैर नहीं रह सकता। जब यह मां से दूर होता है तो रोने लगता है। तब घर का कोई व्यक्ति या उनके पति उस बच्चे को वहां पर ले कर आ जाते हैं। जहां पर प्रियंका ड्यूटी कर रही होती है और वह प्रियंका के पास आते ही चुप हो जाता है। इसके थोड़ी देर बाद घर वाले बच्चे को वापस घर ले जाते हैं। इस मामले पर चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी टिप्पणी के लिए उपलब्ध नहीं हुए हालाँकि पुलिस विभाग के सूत्रों ने प्रियंका के खिलाफ होने वाली जांच की पुष्टि की है।

Continue Reading • For You