Breaking

रूसी लड़की मजदूर के बेटे से कर बैठी प्यार, शादी करने सारे बंधन तोड़ कर आई इंडिया

मजदूर के बेटे पर आया रूसी महिला का दिल, प्यार में हर दीवार तोड़ पहुंच गई भारत दोनों जी रहे हैं खुशी के पल देखें तस्वीरों में।

रूसी लड़की मजदूर के बेटे से कर बैठी प्यार, शादी करने सारे बंधन तोड़ कर आई इंडिया

शाहरुख खान ने सही कहा है कि किसी चीज को शिद्दत से चाहो तो पूरी कायनात उस चीज को तुमसे मिलाने में लग जाती है। प्यार में व्यक्ति कोई रंग-रूप, अमीर-गरीब आगे पीछे कुछ नहीं देखता है। आज हम ऐसी प्रेम कहानी आप को सुनाने जा रहे हैं। एक लड़की प्यार की बात करके इंडिया आई है और इससे शादी भी करना चाहती है।

रूसी लड़की मजदूर के बेटे से कर बैठी प्यार, शादी करने सारे बंधन तोड़ कर आई इंडिया-image-624bed9092b3f
Image source - Google search

दरअसल यह कहानी एक रूसी महिला की है जो भारतीय मजदूर के बेटे से प्यार कर बैठी। इन दोनों की हाल ही में अभी शादी हो गई है लेकिन इन दोनों की कहानी अभी भी चर्चा का विषय बनी हुई है। मजदूर के बेटे ने ऐसा सोचा ही नहीं होगा कि उसकी शादी की थी फॉरेन गर्ल से होगी। लड़की रशियन पार्लियामेंट हाउस की इकोनॉमिक्स डिपार्टमेंट की अफ्सर है और लड़का गोवा में काम करता है।

दोनों की सच्चे प्रेम की कहानी ने यह प्रूफ कर दिया कि प्यार की कोई जाति या धर्म नहीं होता है। इन दोनों ने 3 साल के रिलेशनशिप के बाद हाल ही में शादी की है। लड़के का नाम नरेंद्र और लड़की का नाम अनस्तस्था है। दोनों की मुलाकात सबसे पहले गोवा में ही हुई थी नगेंद्र वहां काउंटर पर बारमैन का काम करता है। नरेंद्र की अंग्रेजी ज्यादा अच्छी नहीं थी इसलिए शुरुआत में थोड़ी परेशानी होती थी इसके बाद दोनों धीरे-धीरे एक दूसरे को जानने लगे और एक दूसरे से प्यार कर बैठे।

रूसी लड़की मजदूर के बेटे से कर बैठी प्यार, शादी करने सारे बंधन तोड़ कर आई इंडिया-image-624bed9092b3f
Image source - Google search

25 साल की रूचि लड़की को उस समय इतनी अच्छी हिंदी नहीं आती थी लेकिन दोनों ने एक-दूसरे की भाषा को धीरे-धीरे समझना शुरू किया।

इसके बाद जब लड़की वापस रूस गई तो दोनों की सोशल मीडिया पर काफी चैटिंग होती थी। करीब ढाई साल के बाद लड़की ने नरेंद्र को मॉस्को बुलाया और वहीं पर ही दोनों ने शादी की। दोनों ने शादी को कानूनी तौर पर रजिस्ट्रेशन के लिए अर्जी भी दे दी।

नरेंद्र एक गरीब परिवार से है। इसके पिता काशीराम एक मजदूर है और मजदूरी करके ही इनके घर का गुजारा होता है। परिवार में नरेंद्र के अलावा माता-पिता, एक भाई और बहन रहते हैं। नरेंद्र ने बताया कि शादी करने से पहले उसने अनस्तस्था को अपने माता पिता से भी मिलवाया था। दोनों अब शादी करके मॉस्को में ही रहेंगे इसके लिए वीजा भी अप्लाई कर दिया है।

 

 

Continue Reading • For You