Breaking

महुआ मोइत्रा ने दिल्ली हाईकोर्ट में कहा- निशिकांत दुबे पर की गई विवादित टिप्पणी सोशल मीडिया से हटाऊंगी

टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने दिल्ली हाईकोर्ट को बताया कि वह बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे पर की गई अपनी पोस्ट को हटा लेंगी।

महुआ मोइत्रा ने दिल्ली हाईकोर्ट में कहा- निशिकांत दुबे पर की गई विवादित टिप्पणी सोशल मीडिया से हटाऊंगी

दिल्ली हाईकोर्ट में टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने कहा है कि वह बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे को लेकर की गई विवादित टिप्पणी सोशल मीडिया से हटा लेंगी। निशिकांत दुबे ने महुआ मोइत्रा और पूर्व वित्त सचिव सुभाष चंद्र गर्ग के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में मानहानि का मुकदमा दायर किया है।

महुआ मोइत्रा ने क्या कहा

महुआ मोइत्रा ने मंगलवार को दिल्ली हाईकोर्ट को बताया कि वह एक्स से अपनी उस सोशल मीडिया पोस्ट को हटा देंगी, जिसमें उन्होंने बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे को फर्जी डिग्री किस्म का आदमी कहा था। महुआ के वकील ने जस्टिस तुषार राव गेडेला के सामने यह बात कही। जस्टिस गेडेला ने बीजेपी सांसद की मानहानि याचिका पर सुनवाई की।

पूर्व वित्त सचिव सुभाष चंद्र गर्ग का मामला

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने पूर्व वित्त सचिव सुभाष चंद्र गर्ग के खिलाफ भी मानहानि का मुकदमा किया है। गर्ग के वकील ने कोर्ट को बताया कि संबंधित पॉडकास्टर से वीडियो के उस हिस्से को हटाने या ब्लॉक करने का अनुरोध किया जाएगा, जिसमें दुबे को ब्लैकमेलिंग किस्म का आदमी कहा गया था।

निशिकांत दुबे ने 21 सितंबर को गर्ग को कानूनी नोटिस भेजा था। नोटिस के अनुसार, यह टिप्पणियां 17 सितंबर को एक पॉडकास्ट के दौरान की गई थीं, जिन्हें बाद में यूट्यूब, फेसबुक और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म पर शेयर किया गया था।

Continue Reading • For You