Breaking

दिल्ली के यशोभूमि में शुरू हुई फेरारी की शानदार प्रदर्शनी, भारत आई पहली इलेक्ट्रिक सुपरकार

दिल्ली के द्वारका में फेरारी की भव्य प्रदर्शनी शुरू, पहली इलेक्ट्रिक सुपरकार और विंटेज कारों का दीदार।

दिल्ली के यशोभूमि में शुरू हुई फेरारी की शानदार प्रदर्शनी, भारत आई पहली इलेक्ट्रिक सुपरकार

रफ्तार और लग्जरी के शौकीनों के लिए देश की राजधानी दिल्ली में एक बहुत बड़ा और अनोखा इवेंट शुरू हो चुका है। मशहूर सुपरकार निर्माता कंपनी Ferrari ने भारत में अपनी बेहद लोकप्रिय वैश्विक प्रदर्शनी Ferrari Universo Exhibition की शुरुआत कर दी है। दिल्ली के द्वारका में स्थित यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में इस शानदार ऑटो शो का आयोजन किया गया है।

यह प्रदर्शनी इतनी विशाल है कि इसे कई बड़े हॉल्स में फैलाया गया है, जहां फेरारी के सुनहरे इतिहास से लेकर उसके भविष्य की झलक देखने को मिल रही है। इस ऑटो शो में फेरारी की अब तक की सबसे प्रतिष्ठित कारों, रेसिंग गाड़ियों और पहली बार भारत आई पहली ऑल-इलेक्ट्रिक कार को प्रदर्शित किया गया है।

फॉर्मूला 1 से लेकर विंटेज क्लासिक कारों का जलवा

इस आलीशान प्रदर्शनी की शुरुआत रेसिंग के दीवानों को रोमांचित करने वाले हॉल से होती है। शो के एंट्री हॉल में फेरारी की मशहूर F1 रेस कार और दुनिया की सबसे कठिन रेसों में से एक Le Mans की विजेता रेस कार को रखा गया है। इसके ठीक बाद के सेक्शन में GT3 रेसिंग कारों की रेंज देखने को मिलती है।

रेस कारों से आगे बढ़ते ही क्लासिक कारों का सेक्शन शुरू होता है, जिसमें फेरारी की अब तक की सबसे आइकोनिक हाइपरकार Ferrari F50 और क्लासिक Daytona को प्रदर्शित किया गया है। इसके साथ ही, यहां 612 Scaglietti कार भी मौजूद है।

आइकॉनिक हाइपरकार्स और आधुनिक मॉडल्स

प्रदर्शनी का सबसे बड़ा आकर्षण इसके हाइपरकार और आधुनिक कारों वाले हॉल्स हैं। हाइपरकार सेक्शन की शुरुआत फेरारी की बेहद मशहूर और लिमिटेड एडिशन La Ferrari से होती है, जिसमें दमदार V12 इंजन दिया गया है। इसके बाद के हॉल में फेरारी के सबसे लेटेस्ट मॉडल्स जैसे Purosangue SUV और 12 Cilindri Manuale को रखा गया है।

फेरारी की पहली इलेक्ट्रिक कार Luce

इस पूरी प्रदर्शनी का सबसे बड़ा आकर्षण फेरारी की पहली ऑल-इलेक्ट्रिक सुपरकार Ferrari Luce है। फेरारी ने इस ऐतिहासिक इवेंट के जरिए अपनी इस पहली EV को भारत में पहली बार पेश किया है। यह कार चार पावरफुल इलेक्ट्रिक मोटर्स के साथ आती है, जो 1000 bhp से ज्यादा की पावर पैदा करती हैं। एक बार फुल चार्ज होने पर यह 500 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय कर सकती है।

Continue Reading • For You