Breaking

एक युवती को किंग कोबरा सांप ने कांटा तो घरवाले उसे झाड़-फूंक बाबा के पास ले गए, देरी से हॉस्पिटल पहुंचने से युवती की मौ'त...

कोबरा सांप ने एक महिला को डस लिया, जिसके बाद ऐसे समय में घरवालों ने कर दी ये बड़ी गलती, चली गई जान..

एक युवती को किंग कोबरा सांप ने कांटा तो घरवाले उसे झाड़-फूंक बाबा के पास ले गए, देरी से हॉस्पिटल पहुंचने से युवती की मौ'त...

दोस्तों एक महिला को एक कोबरा सांप ने डस लिया, जिसके बाद महिला को तुरंत मेडिकल ट्रीटमेंट न मिलने के कारण उसकी मौत हो गई


इसकी उम्र लगभग 25 साल है यह अपने घर में ही थी, अचानक घर में किंग कोबरा सांप आ गया और उसने युवती को हाथ पर डस लिया, युवती का शोर सुनकर घरवाले आए, इन्होंने युवती को हॉस्पिटल एडमिट कराने के बजाए उसे झाड़-फूंक वाले के पास लेकर गए बाद में कहीं जाकर हॉस्पिटल में एडमिट कर के बाद पता चला कि इसकी मौत हो गई है। यदि घर वाले झाड़-फूंक न करवा कर युवती को हॉस्पिटल में एडमिट करवा दे ते तो उसकी जान बच सकती थी।

यह घटना सूरजपुर जिले के जयनगर थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत रविंद्र नगर रहने वाले प्रतिमा कीर्तनया की है। इतवार की दोपहर तकरीबन 2:30 बजे यह अपने घर में ही थी।
अचानक युवती को सांप ने हाथ पर डस लिया सांप के डसने के बाद परिवार वाले इसे झाड़-फूंक तांत्रिक के पास लेकर गए।

जब युवती की हालत और खराब होने लगी तो उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अजबनगर ले जाया गया यहां सही उपचार न होने की वजह से युवती को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में ले जाया गया वहां डॉक्टर ने युवती की जांच कर इसे मृत घोषित किया। इस घटना से पूरा परिवार बहुत आहत है।

अंधविश्वास के चक्कर में ना पड़ें
हेल्थ डिपार्टमेंट द्वारा स्नेक बाइट की इस घटना में आम लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया गया लेकिन फिर भी ग्राम वासियों के मन से अंधविश्वास जाने का नाम नहीं ले रहा है।

गांव में यदि किसी को सांप काट लेता है तो वह उसे हॉस्पिटल लेने के बजाय उसे तांत्रिक या बाबा के पास झाड़-फूंक करवाने के लिए ले जाते हैं ऐसे में उस व्यक्ति के शरीर में धीरे-धीरे जहर और फैलने लगता है जब तक वह हॉस्पिटल पहुंचते हैं तब तक उस व्यक्ति की मौत हो जाती है।

Continue Reading • For You