Breaking

अगर एक दिन के लिए जयपुर जा रहे है, तो इन जगहों का खाना चखना कतई ना भूले ! राजस्थान री शान.....

पिंक सिटी जयपुर आए और यहां अगर इन व्यंजनों को नहीं चखा तो आपका जयपुर आना किसी काम का नहीं, जाने जयपुर की फेमस डिशेज

अगर एक दिन के लिए जयपुर जा रहे है, तो इन जगहों का खाना चखना कतई ना भूले ! राजस्थान री शान.....

दोस्तों, जयपुर, राजस्थान की राजधानी है। पिंक सिटी जयपुर को हर कोई नजदीक से देखने की इच्छा रखता है। टूरिस्ट लोगों की गुड लिस्ट में इस शहर का नाम आता ही है। जयपुर में देखने लायक यहां के महल, किले और विरासत है।

अगर एक दिन के लिए जयपुर जा रहे है, तो इन जगहों का खाना चखना कतई ना भूले ! राजस्थान री शान.....-image-629c56a201966
image source- google search

टूरिस्ट इन सब को देखने तो यहां आते ही हैं। इस शहर की खास बात है इस शहर का स्वादिष्ट खाना । यहां का फेमस कीमा बाटी, घेवर, दाल-बाटी चूरमा, मसालेदार स्ट्रीट फूड आदि अनेक चीजें सबको बहुत पसंद आती है। अगर आप 1 दिन के लिए जयपुर घूमने आए हैं तो आपको समझ नहीं आएगा कि आप किस किस चीज का मजा ले।

विरासत रेस्टोरेंट्स फेमस दाल-बाटी चूरमा

अगर एक दिन के लिए जयपुर जा रहे है, तो इन जगहों का खाना चखना कतई ना भूले ! राजस्थान री शान.....-image-629c56a201966
image source- google search

राजस्थान की सबसे प्रचलित डिश है दाल-बाटी-चूरमा। अगर आप राजस्थान आए और आपने दाल-बाटी-चूरमा नहीं खाया तो आपके राजस्थान आने का कोई मतलब नहीं बनता। बाटी आटे से बनती है और इसे घी में डुबोकर सर्व की जाती है। चूरमा मीठा होता है जो आटा चीनी और घी के मिश्रण से बनता है। दाल सूप के जैसी होती है।
यह व्यंजन आपको जयपुर हर एक गली में मिल जाएगा लेकिन जयपुर में विरासत रेस्टोरेंट का दाल-बाटी-चूरमा बहुत फेमस है।

लक्ष्मी मिष्ठान भंडार, प्रचलित घेवर

अगर एक दिन के लिए जयपुर जा रहे है, तो इन जगहों का खाना चखना कतई ना भूले ! राजस्थान री शान.....-image-629c56a201966
image source- google search

जयपुर के हर एक व्यक्ति की पसंदीदा मिठाई है घेवर। तीज रक्षाबंधन इत्यादि अवसरों पर यह मिठाई जरूर खाई जाती है। दिखने में यह गोल होती है तेल आटे और चीनी के मिश्रण से बनती है।
गेवर राजस्थान के हर घर में तीज त्योहारों पर जरूर खाया जाता है। घेवर में साधा, मावा और मलाई घेवर बहुत पसंद किए जाते हैं। जयपुर का फेमस घेवर लक्ष्मी मिष्ठान भंडार पर मिलता है।

केर सांगरी की सब्जी

अगर एक दिन के लिए जयपुर जा रहे है, तो इन जगहों का खाना चखना कतई ना भूले ! राजस्थान री शान.....-image-629c56a201966
image source- google search

जयपुर आकर अगर आपने केर सांगरी सब्जी का स्वाद नहीं चखा, तो आपका जयपुर आना व्यर्थ हो जाएगा। क्या छोटे छोटे गोल होते हैं जबकि सांगली 2-4 इंच की लंबी और दिखने में पतली होती है। राजस्थान के हर एक घर में यह सब्जी बनती ही है जो खास मसालों से तैयार की जाती है। जयपुर के बड़े-छोटे रेस्टोरेंट में आपको कैर सांगरी की सब्जी देखने को मिल ही जाएगी।

नटराज भोजनालय की फेमस शाही थाली

अगर एक दिन के लिए जयपुर जा रहे है, तो इन जगहों का खाना चखना कतई ना भूले ! राजस्थान री शान.....-image-629c56a201966
image source- google search

यह व्यंजन आपको एमआई रोड पर स्थित नटराज भोजनालय में मिलेगा। यह रेस्टोरेंट्स लगभग 40 साल पुराना है। यह रेस्टोरेंट बहुत फेमस है। ग्राहकों के लिए यहां शाही थली तैयार की जाती है जिसमें दही-बड़े, मिठाइयां व कचौड़ी और तरह-तरह के राजस्थानी व्यंजन परोसे जाते हैं

Continue Reading • For You