Breaking

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं का MMS हुआ वायरल, छात्राओं ने रात भर किया विरोध- प्रदर्शन

सहपाठी छात्रा ने 60 छात्राओं के अश्लील वीडियो बनाएं और हिप्र में रहने वाले अपने बॉयफ्रेंड को वीडियो भेजें और उसने वीडियो किया वायरल, हुआ हंगामा

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं का MMS हुआ वायरल, छात्राओं ने रात भर किया विरोध- प्रदर्शन

चंडीगढ़ 18 सितंबर। पंजाब के मोहाली जिले की चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में अपनी सहपाठी छात्राओं की करतूत की वजह से 8 छात्राओं ने आत्महत्या करने का प्रयास किया। सहपाठी छात्रा 1 साल से 60 छात्राओं का अश्लील वीडियो और फोटो बनाकर अपने बॉयफ्रेंड को भेज रही थी और बॉयफ्रेंड उन वीडियो और फोटो को वायरल करके उनसे पैसे कमा रहा था। छात्राओं ने यह MMS वीडियो देखकर यूनिवर्सिटी से निकलकर पूरी रात हंगामा किया। हंगामा होते देख पुलिस ने अर्पित युवती को हिरासत में लिया।

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं का MMS हुआ वायरल, छात्राओं ने रात भर किया विरोध- प्रदर्शन-image-6328171ce27ea
image source-google search

मामले की जानकारी से पता चला है कि आरोपित छात्रा लंबे समय से छात्राओं का अश्लील वीडियो बनाकर शिमला के एक युवक को भेज रही थी और युवक इन वीडियो को इंटरनेट मीडिया पर डाल रहा था, छात्राओं ने जब अपनी वायरल हुई वीडियो को सोशल मीडिया पर देखा, तो उनके होश उड़ गए। अपना अश्लील वीडियो वायरल होते देख कई छात्रा अपना आत्म संतुलन खो बैठी है, जिसकी वजह से 8 छात्राओं ने आत्महत्या करने की कोशिश की है। छात्राओं को अलग-अलग अस्पताल में ले जाया गया। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के प्रबंधन की शिकायत छात्राओं ने कुछ समय पहले ही की थी लेकिन चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के द्वारा इस पर कोई सुनवाई नहीं की गई, जिसकी वजह से चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी पर प्रबंधन के तूल न देने का दबाव बना।

इस घटना की वजह से छात्राएं भड़की और शनिवार देर रात तक चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी को चारो ओर से घेर लिया और हंगामा किया। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी कैंपस में भारी संख्या में छात्राओं ने एक साथ जुटकर प्रदर्शन किया और वीडियो में देखा जा सकता है, कि छात्राएं 'हमें न्याय चाहिए' के नारे लगा रही है। आरोपित छात्रा को एक कमरे में बंद कर दिया गया। हंगामा ज्यादा बढ़ता देख यूनिवर्सिटी के प्रबंधन के द्वारा यूनिवर्सिटी का मुख्य गेट बंद करवा दिया गया, इससे छात्राओं में और ज्यादा रोष पैदा हुआ। मौके पर पुलिस वहां पहुंची, और भड़की हुई छात्राओं को पुलिस ने शांत करने की बहुत ज्यादा कोशिश की। भड़के विद्यार्थियों ने पुलिस की गाड़ियों को पलट दिया और आग लगाने का प्रयास किया। यह देखने के बाद पुलिस ने जमकर विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज किया। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी मैं पूरी रात हंगामा चलता रहा। हाई प्रोफाइल विश्वविद्यालय होने के कारण पुलिस कुछ नहीं बोल रही है, माहौल को शांत करने के लिए चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के बाहर पुलिस बल तैनात और पूरा क्षेत्र सील कर दिया गया है 

 

Continue Reading • For You