Breaking

पंचकूला की कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को दीवाली पर तोहफे में दी Kia Sonet कार

पंचकूला की मिट्स हेल्थकेयर कंपनी के सीईओ ने कर्मचारियों की मेहनत से खुश होकर उन्हें दीवाली पर Kia Sonet कार तोहफे में दी है।

पंचकूला की कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को दीवाली पर तोहफे में दी Kia Sonet कार

दीवाली के मौके पर अक्सर कंपनियों में कर्मचारियों को मिठाइयां, बर्तन या छोटे-मोटे इलेक्ट्रिक आइटम उपहार में मिलने की खबरें सामने आती हैं। लेकिन पंचकूला से एक ऐसा दिलचस्प मामला सामने आया है जिसने सभी को हैरान कर दिया है। यहां एक कंपनी के सीईओ ने अपने कर्मचारियों की मेहनत से खुश होकर उन्हें तोहफे में कार दे डाली है।

कर्मचारियों को तोहफे में मिली Kia Sonet कार

सोशल मीडिया पर इन दिनों पंचकूला स्थित मिट्स हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कंपनी के फाउंडर एम.के भाटिया और सीईओ शिल्पा चंदेल अपने कर्मचारियों को कार की चाबियां सौंपते हुए नजर आ रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि कर्मचारियों ने पूरे साल लगन और कड़ी मेहनत के साथ काम किया है, जिसके चलते कंपनी को तगड़ा मुनाफा हुआ है। इसी मेहनत का फल देने के लिए कर्मचारियों को किया सोनेट कार इनाम में दी गई है।

सभी ने मिलकर काटा केक और मनाया जश्न

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि कंपनी के अधिकारी और कर्मचारी कार के सामने खड़े होकर केक काट रहे हैं और अपनी सफलता का जश्न मना रहे हैं। तोहफे के रूप में कार की चाबी मिलने पर कर्मचारी काफी खुश नजर आए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Continue Reading • For You