Breaking

आर्थिक रुप से कमजोर हो चुके पड़ोसी देश श्रीलंका की मदद भारत ने की, क्रिकेटर जयसूर्या बोले भारत को तहे दिल से शुक्रिया

जब पड़ोसी देश श्रीलंका की मदद की भारत ने तो श्रीलंका के क्रिकेटर जयसूर्या ने कहा 'बड़े भाई भारत को दिल से सलाम'....!

आर्थिक रुप से कमजोर हो चुके पड़ोसी देश श्रीलंका की मदद भारत ने की, क्रिकेटर जयसूर्या बोले भारत को तहे दिल से शुक्रिया

दोस्तों आपको तो पता ही होगा कि भारत का पड़ोसी देश श्रीलंका आर्थिक संकट से जूझ रहा है। श्रीलंका भी अपने पड़ोसी देशों से उम्मीद आशा कर रहा है ऐसी स्थिति में सबसे पहले मदद के लिए भारत आगे आया है। खबरों की मानें तो भारत ने श्रीलंका की मदद के लिए 76 हजार टन फ्यूल भेजा है।

जयसूर्या ने भारत को बताया बड़ा भाई 

आर्थिक रुप से कमजोर हो चुके पड़ोसी देश श्रीलंका की मदद भारत ने की, क्रिकेटर जयसूर्या बोले भारत को तहे दिल से शुक्रिया-image-624fb17cd5a1b
Image source - Google search

भारत की मदद के चलते श्रीलंका के बड़े-बड़े नामचीन चेहरे भारत को शुक्रिया कह रहे हैं। क्रिकेटर जयसूर्या ने भी ट्वीट कर लिखा कि मैं भारत का तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूं। जयसूर्या ने ट्वीट में भारत को एक "बड़ा भाई" कह कर भारत का सम्मान बढ़ाया है।

आर्थिक संकट से जूझ रहा है देश 

श्रीलंका धीरे-धीरे आर्थिक रूप से कमजोर हो रहा है। महंगाई फ्यूल, एलपीजी गैस और पेट्रोल से लेकर अनाजों तक भी पहुंच चुकी है। इन चीजों के लिए लोग लंबी-लंबी लाइनों में खड़े हो रहे। पेट्रोल के लिए तो सही घंटों तक खड़ा रहना पड़ता है। घंटो घंटो बिजली की कटौती हो रही है।

क्रिकेटर ने की पीएम मोदी की तरीफ 

भारत ने जब श्रीलंका की मदद की तब जयसूर्या ने कहा कि एक पड़ोसी देश के नाते और हमारे देश के लिए बड़े भाई के रूप में भारत आगे आया है। इसके लिए हम इंडियन गवर्मेंट और प्राइम मिनिस्टर मोदी के भी बहुत आभारी हैं। इस वर्तमान स्थिति में जीवन बहुत कठिन हो रहा है। हम अन्य देशों की मदद से भी इस संकट से बाहर आने की उम्मीद लगा रहे हैं।

यहां आर्थिक संकट के चलते फूड और फ्यूल की कमी आ गई है। देश का हर नागरिक इस समस्या से जूझ रहा है। कोरेना काल के कारण जो काम ठप हो चुका था लोग आज भी उस मुसीबत से अब भी जूझ रहे हैं। श्रीलंका में महंगाई का सबसे बड़ा कारण यहां विदेशी मुद्रा में आई कमी है।

Continue Reading • For You