Breaking

Sanjay Leela Bhansali की Love & War से Vicky Kaushal का इंटेंस फर्स्ट लुक आया सामने

संजय लीला भंसाली की फिल्म Love & War से विक्की कौशल का पहला लुक रिलीज हो गया है, जिसमें वे सिगरेट पीते नजर आ रहे हैं।

Sanjay Leela Bhansali की Love & War से Vicky Kaushal का इंटेंस फर्स्ट लुक आया सामने

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के बाद अब निर्देशक संजय लीला भंसाली की आने वाली फिल्म Love & War से अभिनेता विक्की कौशल का पहला लुक भी सामने आ गया है। यह पीरियड वॉर ड्रामा फिल्म साल 2027 की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है, क्योंकि यह गंगूबाई काठियावाड़ी के बाद संजय लीला भंसाली का अगला निर्देशन है।

विक्की कौशल का रफ एंड टफ अंदाज

सामने आए पोस्टर में विक्की कौशल बेहद इंटेंस और गंभीर मूड में नजर आ रहे हैं। उनके दाहिने हाथ में लाइटर है जिससे वे सिगरेट सुलगा रहे हैं। उनके चेहरे पर सिगरेट का धुआं और माथे पर एक निशान या स्कार दिखाई दे रहा है। मूंछों और डार्क शेड की शर्ट में उनका यह रफ एंड टफ लुक काफी चर्चा में है। एक अन्य पोस्टर में वे हरे पानी के बीच खड़े होकर पीले और सफेद फूलों का गुलदस्ता पकड़े नजर आ रहे हैं, जिसके पीछे एक आलीशान महल जैसी संरचना दिखाई देती है।

रणबीर और आलिया के भी आ चुके हैं फर्स्ट लुक

इससे पहले फिल्म से रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के भी फर्स्ट लुक सामने आ चुके हैं। रणबीर एक विंटेज कार के स्टीयरिंग व्हील के पास नजर आए, जिनके हाथ पर खून के निशान थे। वहीं आलिया भट्ट एक कैबर परफार्मर के रूप में लाल रंग की ड्रेस में काफी ड्रमैटिक लुक में दिखीं।

फिल्म की स्टार कास्ट और रिलीज डेट

Love & War के जरिए रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल पहली बार किसी फिल्म में एक साथ नजर आएंगे। भंसाली के साथ रणबीर लगभग दो दशक बाद सांवरिया फिल्म के बाद दोबारा काम कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म एक पीरियड रोमांटिक ड्रामा है जो युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित है। यह फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में दुनिया भर के सिनेमाघरों में 21 जनवरी 2027 को रिलीज होगी।

Continue Reading • For You