Breaking

ऊर्फी जावेद ने 2000 सिम कार्ड से बनी ड्रेस पहनी जो लगभग 5 लाख 20 हजार रुपये की है, डिज़ाइनर द्वारा ठगी का शिकार हो गई एक्ट्रेस...

ट्रोलिंग क्वीन ने दो हजार सिम कार्ड से बना ड्रेस इतने रुपए देकर ख़रीदा, सिम कार्ड का ड्रेस पहन कर दिखाई क्युटनेस...

ऊर्फी जावेद ने 2000 सिम कार्ड से बनी ड्रेस पहनी जो लगभग 5 लाख 20 हजार रुपये की है, डिज़ाइनर द्वारा ठगी का शिकार हो गई एक्ट्रेस...

एक्ट्रेस ऊर्फी जावेद अपने अजीबोगरीब ड्रेसिंग सेंस के लिए जानी जाती है, हाल ही में एक्ट्रेस ने 2000 सिम कार्ड से बनी ड्रेस पहन ली है जो लगभग 5 लाख 20 हजार की है, इस नई ड्रेस के चलते ऊर्फी जावेद डिजाइनर्स द्वारा ठगी का शिकार हो चुकी हैं। दरअसल, यह नेटफ्लिक्स की आने वाली वेब सीरीज का प्रमोशन वीडियो है उर्फी जावेद के साथ ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है।

एक्ट्रेस ने अपने इंस्टा अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट की है जिसमें जामताड़ा के डिज़ाइनर उन्हें सिम कार्ड से बनी ड्रेस लाखों में बेच देते हैं, ऊर्फी को जब पता चलता है कि वह ठगी का शिकार हो जाती है तो वह अपना सर पकड़ लेती है। एक्ट्रेस ने वीडियो पोस्ट करके कैप्शन में लिखा- ब्रेकिंग न्यूज़ उर्फी के साथ ठगी हुई है क्या? अब सब का नंबर आने वाला है।

ऊर्फी जावेद ने 2000 सिम कार्ड से बनी ड्रेस पहनी जो लगभग 5 लाख 20 हजार रुपये की है, डिज़ाइनर द्वारा ठगी का शिकार हो गई एक्ट्रेस...-image-633e6dfd15c95
image source- google search

यूजेस उर्फी के इस वीडियो पर लगातार कमेंट कर रहे हैं और अपने रिएक्शंस दे रहे हैं।एक यूजर ने लिखा-मुझे आपकी पसंद पर थोड़ा शक है क्योंकि मुझे यह ड्रेस अच्छी लगी। दूसरे ने लिखा- अच्छी ड्रेस है।एक ने लिखा इसको स्टार किसने बनाया है मूड खराब कर तोबा तोबा।

वायरल फोटो में उर्फी ने क्रॉप टॉप और शॉर्ट स्कर्ट सिम कार्ड चिपकाकर बनाया है । ऊर्फी जावेद अपनी खूबसूरती फ्लांट करते हुए दिख रही है। उर्फी इस नए लुक में गॉर्जियस दिख रही है। अपने लुक को पूरा करने के लिए एक्ट्रेस ने हाई हील्स और लाइट मेकअप किया हुआ है।

अपने नए लुक की तस्वीर शेयर कर उसी ने लिखा- क्या आप बिलीव करोगे कि यह ड्रेस सिम कार्ड से बनी है। उर्फी ऐसे आउटफिट्स में नजर आती है जो सामान्य व्यक्ति सोच भी नहीं सकता। ऊर्फी जावेद आए दिन नया आउटफिट क्रिएट कर देती है। आप तो जानते हैं अपने अजीब ड्रेसिंग सेंस के लिए ऊर्फी जावेद बहुत रोल होती है। फैंस को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए उर्फी जावेद अख्तर नए लुक में दिख जाती है।

नेटफ्लिक्स की सीरीज जामताड़ा दो स्ट्रीम हो चुकी है जिसका प्रमोशन ऊर्फी जावेद ने बड़े अतरंगी ढंग से किया है। कई टीवी शोज में भी देखी जा चुकी है, बिग बॉस ओटीटी मैं भी एक्ट्रेस देखी गई थी। ऊर्फी जावेद की पापुलैरिटी दिनों दिन बढ़ती जा रही है इनका ड्रेसिंग सेंस सबको चौंकाने वाला होता है। इसी वजह से आज एक्ट्रेस सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुकी है।

Continue Reading • For You