Breaking

ऊर्फी जावेद दिखी ब्राइडल लुक में, फैंस को बहुत पसंद आ रही तस्वीरें, एक ने लिखा-सुधर गई लगता है, सुंदर लड़की, ऐसी ही ड्रेस पहना...

पहली बार दुल्हन के लुक में सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरती नजर आई उर्फी जावेद, क्या कर रही है उर्फी शादी?

ऊर्फी जावेद दिखी ब्राइडल लुक में, फैंस को बहुत पसंद आ रही तस्वीरें, एक ने लिखा-सुधर गई लगता है, सुंदर लड़की, ऐसी ही ड्रेस पहना...

बिग बॉस ओटीटी प्लेटफॉर्म और कई टीवी सीरियल्स शो में उर्फी जावेद नजर आ चुकी है। एक्ट्रेस की लोकप्रियता दिनों दिन बढ़ती जा रही। ऊर्फी जावेद सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती है। अपने अजीबोगरीब ड्रेस से लोगों को हैरान कर देती है इस वजह से ट्रोलिंग का शिकार भी हो जाती है। लेकिन इस बार ऊर्फी जावेद का नया लुक देखकर ट्रोलर्स भी उनकी तारीफ किए बिना नहीं रह पाएंगे।

एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत सुर्खियां बटोर रहा है वायरल वीडियो ने सबको हैरान कर दिया है हमेशा  बोल्ड अवतार में नजर आने वाली एक्ट्रेस ने इस वीडियो में एक डिजाइनर लहंगा पहना हुआ है। अपने लुक को पूरा करने के लिए एक्ट्रेस ने गले में नेकलेस, कानों में इयररिंग्स और हाथों में बैंगल्स पहन रखे हैं और बालों को खुला किया हुआ है जिसमें एक्ट्रेस बला की खूबसूरत दिख रही है।

ऊर्फी जावेद दिखी ब्राइडल लुक में, फैंस को बहुत पसंद आ रही तस्वीरें, एक ने लिखा-सुधर गई लगता है, सुंदर लड़की, ऐसी ही ड्रेस पहना...-image-63400bf305da6
image source- google search

पहली बार फैंस को उर्फी जावेद का ब्राइडल लुक देखने को मिला। इनकी यह तस्वीर है फैंस को बहुत भा रही है वह लगातार कमेंट कर उनकी तारीफे कर रहे हैं। फ्यूशिया पिंक कलर के एंबैलिश्ड लहंगे के साथ गोल्डन सिक्विन ब्लाउज में एक्ट्रेस का सादगी भरा अंदाज देखने को मिला। इतने हैवी लहंगे में एक्ट्रेस डांस कर रही है पीछे बैकग्राउंड म्यूजिक में शगना दा चढ़ेया म्यूजिक बज रहा है।

फैंस ऊर्फी जावेद की तारीफों की झड़ी लगा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा-क्लासिक आउटफिट में नया अंदाज देखने को मिला। दूसरे ने लिखा- बहुत सुंदर दिख रही हो ऐसे ही ड्रेस पहना करो। तीसरे ने लिखा-सुधर गई, खूबसूरत लड़की। चौथे ने लिखा- आज तो भगवान भी प्रसन्न होंगे आखिर सुधर ही गई,सच बहुत सुंदर दिख रही हो। एक ने लिखा- क्या आप शादी करने वाली हो?

ऊर्फी जावेद का यह वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है।वीडियो को अब तक एक लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं अपने यूनिक फैशन से सभी को हैरान करने वाली का यह नया लुक सभी को पसंद आ रहा है।

Continue Reading • For You