महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) के कमिश्नर तुकाराम मुंडे ने बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा के पब्लिक सपोर्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। हाल ही में प्रीति जिंटा को 'Team Tukaram Mundhe' लिखी हुई काली टी-शर्ट पहने देखा गया था, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं।
तुकाराम मुंडे ने क्या कहा?
इस समर्थन पर बात करते हुए तुकाराम मुंडे ने बताया कि उनकी प्रीति जिंटा से पर्सनल तौर पर कोई बात नहीं हुई है। पीटीआई से बात करते हुए उन्होंने कहा, मैंने उनसे व्यक्तिगत रूप से बात नहीं की है, लेकिन मैं आभारी हूं कि उन्होंने टीम तुकाराम मुंडे का जिक्र किया।
सिर्फ प्रतीक काफी नहीं
मुंडे ने कहा कि समाज के हर स्तर पर अच्छे इरादों वाले लोग मौजूद हैं। अच्छे कामों के लिए एक टीम बनाई जानी चाहिए और सही विचारों व कार्यों को बढ़ावा मिलना चाहिए। हालांकि, उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि केवल प्रतीकात्मक इशारों से काम नहीं चलेगा। प्रीति जिंटा की टी-शर्ट का जिक्र करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल 'Team Tukaram Mundhe' लिखी टी-शर्ट पहनना पर्याप्त नहीं है। इसके लिए जमीनी स्तर पर असली काम करना होगा और सही मानसिकता अपनाना जरूरी है।
बता दें कि प्रीति जिंटा का यह अंदाज महाराष्ट्र में चलाए जा रहे फूड सेफ्टी एन्फोर्समेंट ड्राइव के दौरान सामने आया था, जिसे लोगों ने काफी सराहा था।
