Breaking

टीवी शो की मशहूर अदाकारा विभूति ठाकुर का फोन नंबर हुआ लीक, आ रहे है अश्लील फोन और मैसेज

मशहूर टीवी शो की अदाकारा विभूति ठाकुर का फोन नंबर हुआ लीक, आने लगे आपत्तिजनक कॉल और मैसेज

टीवी शो की मशहूर अदाकारा विभूति ठाकुर का फोन नंबर हुआ लीक, आ रहे है अश्लील फोन और मैसेज

तेरा यार हूं मैं सीरियल फेम विभूति ठाकुर साइबर क्राइम का लेटेस्ट शिकार हैं। अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट करके विभूति ने बताया कि है कि उनका नंबर किसी ने सर्कुलेट कर दिया। इतना ही नहीं स्क्रीनशॉट के साथ भद्दा कैप्शन है जिसमें लिखा है कि विभूति के साथ से'क्स चैट करो और उसे फोन करके परेशान करो। विभूति ने इंस्टा पर यह भी जानकारी दी है कि उन्होंने इस इंस्टा पेज के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाने का फैसला लिया है। विभूति काफी परेशान हैं। उनको लोगों के फोन आ रहे हैं जो कि घटिया बातें कर रहे हैं। बता दें कि विभूति ससुराल गेंदा फूल और बंदिनी जैसे सीरियल्स में काम कर चुकी हैं।

टीवी शो की मशहूर अदाकारा विभूति ठाकुर का फोन नंबर हुआ लीक, आ रहे हैं। अश्लील फोन और मैसेज-image-624bd8f863d90
Image source - Google search

स्क्रीनशॉट पर लिखा घटिया मैसेज

विभूति ने इंस्टाग्राम पर लिखा है, मेरे पर्सनल नंबर के साथ यह सर्कुलेट किया जा रह है इस वजह से मैं काफी स्ट्रेस में हूं। यह बुलीइंग है।...जो भी यह कर रहा है शर्मनाक है...स्क्रीनशॉट के टेक्स्ट में ही लिखा है कि 'हैरास' करो। यह महिला होने के नाते मेरे सम्मान को भी ठेस पहुंचाने वाला है। समझ नहीं आता कि कोी ऐसी गिरी हरकत कैसे कर सकता है... किसी ऐसे इंसान को परेशान करना जो कि खुद पर ही ध्यान दे रहा है। 

टीवी शो की मशहूर अदाकारा विभूति ठाकुर का फोन नंबर हुआ लीक, आ रहे हैं। अश्लील फोन और मैसेज-image-624bd8f863d90
Image source - Google search

विभूति ने शेयर किया स्क्रीनशॉट

विभूति ने आगे लिखा है कि उनको मैसेज और कॉल्स आ रहे हैं, इसलिए उन्होंने उस इंस्टा पेज के खिलाफ शिकायत दर्ज करने का फैसला लिया है जिसे ऐसा किया है। उन्होंने यह भी लिखा है कि जो लोग भी उनको मैसेज कर रहे हैं, उन सारे नंबरों के खिलाफ ऐक्शन लिया जाएगा। उन्होंने उस पेज को शेयर करके सभी से रिक्वेस्ट की है कि इस अकाउंट की शिकायत करें।

Continue Reading • For You