Breaking

The Royals Season 2: जैसलमेर में द रॉयल्स सीजन 2 की शूटिंग पर लगी रोक, डायरेक्टर जसमीत के रीन के वॉकआउट करने से मचा बवाल

Netflix की सीरीज द रॉयल्स सीजन 2 की शूटिंग जैसलमेर में रुक गई है। डायरेक्टर जसमीत के रीन के सेट से वॉकआउट करने की खबर सामने आई है।

The Royals Season 2: जैसलमेर में द रॉयल्स सीजन 2 की शूटिंग पर लगी रोक, डायरेक्टर जसमीत के रीन के वॉकआउट करने से मचा बवाल

The Royals Season 2: जैसलमेर में शूटिंग पर लगी रोक

नेटफ्लिक्स की लोकप्रिय वेब सीरीज द रॉयल्स के सीजन 2 की शूटिंग को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जैसलमेर में चल रही इस सीरीज की शूटिंग फिलहाल रुक गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, डायरेक्टर जसमीत के रीन ने प्रोजेक्ट को बीच में ही छोड़ दिया है। जसमीत ने हाल ही में फिल्म डार्लिंग्स (2022) का निर्देशन किया था और उन्हें सीजन 2 के लिए नुपूर अस्थाना की जगह साइन किया गया था।

प्रड्यूसर के साथ कथित विवाद के बाद वॉकआउट

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, डायरेक्टर जसमीत के रीन और प्रोड्यूसर रंगिता नंदी के बीच कथित तौर पर तीखी नोकझोक हुई थी। सेट पर मौजूद लोगों का कहना है कि प्रड्यूसर ने कथित तौर पर लाउडस्पीकर पर बात की थी, जिसे क्रू के सदस्यों ने भी सुना। इस घटना के बाद सेट पर माहौल तनावपूर्ण हो गया और कई कास्ट तथा क्रू मेंबर वापस मुंबई लौट आए।

नित्या मेहरा संभाल सकती हैं कमान

फिलहाल जसमीत के रीन के द रॉयल्स के सेट पर वापसी को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इस सीरीज को जसमीत के साथ नित्या मेहरा भी निर्देशित कर रही थीं, जिन्होंने हुंकार द रोर का निर्देशन किया है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या नित्या मेहरा अकेले ही इस पूरे सीजन का निर्देशन संभालती हैं या नहीं। अगला शेड्यूल जल्द ही उदयपुर में शुरू होने की उम्मीद है।

कास्टिंग और स्टार कास्ट की डिटेल्स

द रॉयल्स के पहले सीजन में भूमि पेडनेकर और ईशान खट्टर ने मुख्य भूमिका निभाई थी। सीजन 2 में ईशान खट्टर एक बार फिर महाराज अविराज के किरदार में नजर आएंगे। उनके साथ इस सीजन में सिनी शेट्टी नई फीमेल लीड के तौर पर दिखाई देंगी और गुरतेज पीरजादा भी इस सीरीज का हिस्सा बने हैं।

Continue Reading • For You