Breaking

Taapsee Pannu ने Mathias Boe संग शादी को बताया जिंदगी का सबसे बेहतरीन फैसला

तापसी पन्नू ने मैथियास बो के साथ अपनी शादी को लेकर खुलकर बात की है। उन्होंने कहा कि यह उनकी जिंदगी का सबसे अच्छा फैसला था।

Taapsee Pannu ने Mathias Boe संग शादी को बताया जिंदगी का सबसे बेहतरीन फैसला

बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू अपनी पर्सनल लाइफ को काफी प्राइवेट रखना पसंद करती हैं। उन्होंने डेनमार्क के पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी और कोच मैथियास बो के साथ शादी के तीन साल बाद भी अपनी शादी से जुड़ी बहुत कम बातें शेयर की हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान तापसी ने अपने लॉन्ग टर्म रिलेशनशिप और शादी को लेकर खुलकर बात की है।

मैथियास बो के साथ रिश्ते पर बोलीं तापसी

तापसी पन्नू ने बताया कि जिस साल उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया था, उसी साल उन्होंने मैथियास को डेट करना शुरू किया था। उन्होंने कहा कि वह इस फैसले से बेहद गर्व महसूस करती हैं। तापसी के मुताबिक, यह उनकी खुद की पसंद थी और यह उनकी जिंदगी का सबसे बेहतरीन फैसला है।

रिश्ते में सम्मान है सबसे अहम

तापसी ने आगे बताया कि वे दोनों पिछले 13 वर्षों से साथ हैं। उनके रिश्ते में जबरदस्त सुरक्षा की भावना और एक-दूसरे के लिए असीम सम्मान है। उनका मानना है कि प्यार से पहले सम्मान आता है और अगर रिश्ते की नींव में सम्मान न हो, तो वह रिश्ता लंबे समय तक नहीं टिक सकता है। वर्क फ्रंट की बात करें तो तापसी हाल ही में फिल्म 'अस्सी' और 'गंधारी' में नजर आ चुकी हैं।

Continue Reading • For You