Breaking

शीजान के मेकअप रूम में फांसी लगाकर तुनिषा ने दे दी अपनी जान,शीजान और तुनिषा की मेकअप रूम से वीडियो वायरल...

एक्ट्रेस ने जिस जगह फांसी लगाकर अपनी जान दी थी वह शीजान का मेकअप रूम था। बता दे दोनों एक साथ दास्तान ए काबुल और अलीबाबा जैसे सीरियल्स में भी काम कर चुके है

शीजान के मेकअप रूम में फांसी लगाकर तुनिषा ने दे दी अपनी जान,शीजान और तुनिषा की मेकअप रूम से वीडियो वायरल...

छोटी सी उम्र में बहुत बड़ा नाम बनाने वाली एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा ने 24 दिसंबर के दिन अपने शूटिंग सेट पर सुसाइड कर लिया इनकी उम्र लगभग 20 साल है। अब इनकी पुरानी वीडियोस और फोटोस वायरल हो रही है इस वीडियो में शीजान खान और तुनिषा एक साथ बैठे हैं यह वीडियो बॉयफ्रेंड शीजान ने सोशल मीडिया पर अपलोड की थी।

तुनिषा की मौत के बाद इनके बॉयफ्रेंड शीजान को 4 दिन की पुलिस रिमांड में ले लिया गया है। बता दे एक्ट्रेस ने जिस जगह फांसी लगाकर अपनी जान दी थी वह शीजान का मेकअप रूम था। बता दे दोनों एक साथ दास्तान ए काबुल और अलीबाबा जैसे सीरियल्स में भी काम कर चुके हैं। तुनिषा ने लगभग 3 बजे मेकअप रूम में लंच किया और थोड़ी देर बाद फांसी लगाकर अपनी जान दे दी पुलिस अब इनके हत्यारे को ढूंढने में लगी हुई है। आखिर ऐसा क्या हुआ कि एक्ट्रेस ने एक ही दिन में अपनी जान दे दी?

बॉयफ्रेंड के साथ तुनिषा का एक पुराना वीडियो वायरल
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि शीजान बैठे हुए हैं और गिटार बजा रहे हैं यह सॉन्ग तेरे लिए गा रहे हैं पास में तुनिषा खड़ी है और वह भी यह गाना गुनगुना रही है। दोनों ही अपने शूटिंग वाले लुक में नजर आ रहे हैं। यह वीडियो शूटिंग के बाद का बताया जा रहा है वीडियो शेयर कर शीजान ने कैप्शन में लिखा-, ‘तुनिषा के साथ मेकअप रूम सेशन।‘ 

यूजर्स इस वीडियो पर लगातार कर रहे कमेंट

बता दे यह वीडियो 2022 में 6 अगस्त को सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई थी। इनका यह पुराना वीडियो बहुत वायरल हो रहा है जिस पर यूजर  लगातार कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं एक यूजर ने लिखा-इससे बिछड़ गई, इसने करी है बड़ी साजिश। दूसरे ने लिखा-क्या इसके मेकअप रूम में ही फांसी लगाई।तीसरे ने लिखा-यही है वह मनहूस कमरा। बता दे शीजान और तुनिषा लगभग पिछले 6 महीनों से एक दूसरे को डेट कर रहे थे मौत के 15 दिन पहले ही दोनों का ब्रेकअप हुआ था। इसके बाद एक्ट्रेस दुखी और परेशान रहने लगी और इन्होंने सुसाइड कर ली। इनके सुसाइड करने के पीछे का पूरा सच कभी सामने नहीं आया है।

Continue Reading • For You