Breaking

King New Poster: शाहरुख खान ने फिल्म किंग से नया पोस्टर किया शेयर, 60 की उम्र में फिर दिखे लवर बॉय अंदाज में

शाहरुख खान ने फिल्म किंग से अपना नया पोस्टर शेयर किया है। यह फिल्म 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

King New Poster: शाहरुख खान ने फिल्म किंग से नया पोस्टर किया शेयर, 60 की उम्र में फिर दिखे लवर बॉय अंदाज में

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म किंग को लेकर काफी चर्चा में हैं। अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म से एक नया पोस्टर शेयर किया है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है।

फिल्म किंग का नया पोस्टर जारी

सामने आए नए पोस्टर में शाहरुख खान आग के बीच चलते हुए नजर आ रहे हैं। उनके मुंह में गुलाब का फूल है और हाथ में बंदूक के साथ उनका इंटेंस लुक दिखाई दे रहा है। पोस्टर शेयर करते हुए सुपरस्टार ने अपनी आइकॉनिक फिल्म बादशाह के गाने का जिक्र करते हुए कैप्शन में लिखा कि वह कातिल नहीं, बल्कि आशिक हैं।

इस दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म

फिल्म किंग का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं। यह फिल्म 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ सुहाना खान, दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी, जायद अहलयात और राघव जुयाल जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

Continue Reading • For You