बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान और अभिनेता आयुष्मान खुराना हाल ही में अमृतसर के प्रसिद्ध स्वर्ण मंदिर पहुंचे। दशहरा के खास मौके पर दोनों कलाकारों ने दरबार साहिब में मत्था टेका और आशीर्वाद लिया। इन दिनों दोनों अपनी आगामी फिल्म उड़ता तीर को लेकर चर्चा में हैं, जो जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
गोल्डन टेंपल में भावुक हुईं सारा अली खान
स्वर्ण मंदिर से सारा अली खान और आयुष्मान खुराना की कई तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीरों में दोनों सफेद कपड़ों में नजर आ रहे हैं और सारा ने दुपट्टे से अपना सिर ढंका हुआ है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सारा अली खान दरबार साहिब में प्रार्थना करते समय काफी भावुक नजर आ रही हैं और उनकी आंखें नम हो गई हैं।
दशहरा पर दी शुभकामनाएं
मंदिर दर्शन के दौरान सारा अली खान ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीरें साझा कर फैंस को दशहरा की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा कि सभी को प्यार, और हंसी मिले। फैंस को दोनों कलाकारों का यह अंदाज काफी पसंद आ रहा है।
फिल्म उड़ता तीर के बारे में
आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म उड़ता तीर 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस फिल्म का निर्देशन आकाश ए कौशिक ने किया है। फिल्म में राहुल बोस, राम कपूर, सुहैल नैयर, गुलशन ग्रोवर, मुकुल देव, रघुबीर यादव, बृजेंद्र काला, संदीप आनंद, सुप्रिया पिलगांवकर और स्मिता तांबे जैसे कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
