Breaking

सलमान खान ने बताया, उनके नाना ने सलीम खान से 5 साल तक क्यों नहीं की थी बात

सलमान खान ने बिग बॉस में खुलासा किया कि उनके नाना सलीम और सलमा खान की शादी के खिलाफ थे और उन्होंने 5 साल तक बात नहीं की थी।

सलमान खान ने बताया, उनके नाना ने सलीम खान से 5 साल तक क्यों नहीं की थी बात

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान अक्सर रियलिटी शो बिग बॉस में अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े दिलचस्प किस्से शेयर करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने माता-पिता की शादी से जुड़ा एक ऐसा ही किस्सा सुनाया, जिसके बारे में कम ही लोग जानते हैं। सलमान ने बताया कि उनके नाना उनके पिता सलीम खान से काफी नाराज थे।

सलीम खान और सलमा खान की शादी से क्यों नाराज थे नाना?

सलमान खान ने बताया कि उनके माता-पिता की शादी के दौरान कोई धार्मिक मतभेद नहीं था। उनके नाना की नाराजगी की वजह सिर्फ यह थी कि उनकी बेटी एक ऐसे शख्स से शादी कर रही थी जो फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ा था और अभिनेता बनना चाहता था। नाना को चिंता थी कि उनकी बेटी उस माहौल में कैसे रह पाएगी। हालांकि, परिवार के बाकी लोग इस रिश्ते के पक्ष में थे।

पांच साल तक नहीं की थी बात

अभिनेता ने आगे बताया कि उनके नाना ने इस रिश्ते से नाराज होकर सलीम खान से पूरे पांच साल तक बातचीत नहीं की थी। हालांकि, जब सोहेल खान का जन्म हुआ, तब उनके नाना माहिम से बांद्रा मिठाइयां लेकर आए थे। उन्हें इस बात का गहरा अफसोस था कि उन्होंने अपने नाती-पोतों को बड़े होते हुए नहीं देखा।

सलमान ने यह भी बताया कि जब कभी उनके माता-पिता के बीच अनबन होती थी और उनकी मां घर वापस आती थीं, तो नाना उन्हें समझाकर वापस भेज देते थे। सलीम खान और सलमा खान की प्रेम कहानी की शुरुआत तब हुई थी जब दोनों आमने-सामने के अपार्टमेंट में रहते थे और साल 1964 में दोनों ने शादी कर ली थी।

Continue Reading • For You