रणबीर कपूर के जन्मदिन पर देखिए उनकी ये फिल्में जो ट्रैवल करने के लिए करेंगी प्रेरित
Nidhi Jangir BY: NIDHI JANGIR 68 | 1 46 minutes ago

रणबीर कपूर के जन्मदिन पर देखिए उनकी ये फिल्में जो ट्रैवल करने के लिए करेंगी प्रेरित

रणबीर कपूर के जन्मदिन पर जानिए उनकी उन फिल्मों के बारे में, जिनकी कहानियां और शूटिंग लोकेशंस आपको ट्रैवल करने के लिए प्रेरित करती हैं।

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर अपनी शानदार एक्टिंग के साथ-साथ ऐसी फिल्मों के लिए भी जाने जाते हैं, जिनमें उनकी यात्रा और सफर अहम भूमिका निभाते हैं। उनकी कई फिल्मों में किरदारों को जीवन की तलाश में बड़े पैमाने पर सफर करते हुए देखा गया है। अभिनेता के जन्मदिन के खास मौके पर आइए नजर डालते हैं उनकी उन फिल्मों पर, जो आपके भीतर के यात्री को जगा देंगी।

1. बचना ऐ हसीनो (2008)

सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रणबीर कपूर ने एक कमिटमेंट से भागने वाले युवक की भूमिका निभाई है। फिल्म में सिडनी, ऑस्ट्रिया, वेनिस और स्विट्जरलैंड जैसी खूबसूरत अंतरराष्ट्रीय लोकेशंस पर शूटिंग की गई थी, जो इसकी विजुअल खूबी को बढ़ाती हैं।

2. अनजाना अनजानी (2010)

प्रियंका चोपड़ा और रणबीर कपूर स्टारर इस फिल्म का निर्देशन भी सिद्धार्थ आनंद ने किया था। यह फिल्म न्यूयॉर्क, नेवादा, मोहावे मरुस्थल और लास वेगास जैसी अमेरिकी जगहों पर फिल्माई गई थी, जो रोड ट्रिप प्रेमियों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है।

3. रॉकस्टार (2011)

इ इम्तियाज अली की इस फिल्म में जॉर्डन (रणबीर कपूर) की कहानी दिखाई गई है, जो दिल टूटने के बाद एक प्रसिद्ध रॉकस्टार बनता है। फिल्म की शूटिंग कश्मीर की वादियों, दिल्ली के ऐतिहासिक स्थानों और प्राग (चेक गणराज्य) की खूबसूरत जगहों पर की गई थी।

4. ये जवानी है दीवानी (2013)

अयान मुखर्जी निर्देशित इस फिल्म में रणबीर कपूर ने एक ट्रैवल पत्रकार की भूमिका निभाई है। फिल्म की शुरुआत मनाली की खूबसूरत पहाड़ियों से होती है और इसमें पेरिस की गलियों से लेकर उदयपुर के महलों तक की शानदार झलकियां देखने को मिलती हैं।

5. तमाशा (2015)

इम्तियाज अली की फिल्म तमाशा में वेद और तारा की कहानी Corsica (फ्रांस) की खूबसूरत वादियों से शुरू होती है। इस फिल्म को Corsica के अलावा शिमला, दिल्ली, टोक्यो, कोलकाता और मुंबई में शूट किया गया था।

6. ऐ दिल है मुश्किल (2016)

करण जौहर द्वारा निर्देशित इस फिल्म की कहानी लंदन, पेरिस और वियना की खूबसूरत पृष्ठभूमि पर आधारित है। फिल्म में रणबीर कपूर के साथ अनुष्का शर्मा और ऐश्वर्या राय बच्चन नजर आए थे।

7. जगगा जासूस (2017)

अनुराग बसु के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ की जोड़ी नजर आई थी। इस एडवेंचर फिल्म की शूटिंग मुख्य रूप से दक्षिण अफ्रीका और मोरक्को के साथ-साथ दार्जिलिंग में भी की गई थी।

Tags Ranbir Kapoor Ranbir Kapoor birthday travel movies Bollywood travel films Yeh Jawaani Hai Deewani Rockstar

Related Posts