Breaking

Ramayana Early Reviews: रणबीर कपूर और यश की फिल्म को मिले शानदार शुरुआती रिव्यू, लॉर्ड ऑफ द रिंग्स से हो रही तुलना

नितेश तिवारी की रामायण के शुरुआती रिव्यू सामने आ गए हैं। लॉस एंजिल्स में हुए प्रीमियर के बाद फिल्म की तुलना लॉर्ड ऑफ द रिंग्स से की जा रही है।

Ramayana Early Reviews: रणबीर कपूर और यश की फिल्म को मिले शानदार शुरुआती रिव्यू, लॉर्ड ऑफ द रिंग्स से हो रही तुलना

बॉलीवुड के निर्देशक नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म Ramayana को लेकर ग्लोबल लेवल पर चर्चा शुरू हो गई है। लॉस एंजिल्स स्थित एकेडमी म्यूजियम ऑफ मोशन पिक्चर्स में फिल्म का एक खास प्रीमियर आयोजित किया गया, जिसके बाद शुरुआती इंटरनेशनल रिएक्शन सामने आए हैं। इन प्रतिक्रियाओं में फिल्म की तुलना हॉलीवुड की बेहतरीन फेंटेसी फिल्मों से की जा रही है।

Ramayana First Reactions

लॉर्ड ऑफ द रिंग्स से हो रही तुलना

प्रीमियर में मौजूद दर्शकों ने इस माइथोलॉजिकल ड्रामा के स्केल और भव्यता की तारीफ की है। एक इंटरनेशनल दर्शक ने अपनी भावनाएं जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें इस फिल्म को देखकर साल 2001 में आई पहली लॉर्ड ऑफ द रिंग्स फिल्म की याद आ गई। उन्होंने फिल्म को बेहद भव्य और एपिक बताया है।

Ramayana First Reactions

रणबीर कपूर और यश के अभिनय की तारीफ

फिल्म में भगवान राम की भूमिका निभा रहे Ranbir Kapoor के अभिनय ने दर्शकों के दिलों को छू लिया है। एक फिल्म समीक्षक ने उनके काम की सराहना करते हुए इसे एक भावनात्मक अनुभव बताया है। वहीं दूसरी तरफ, कन्नड़ स्टार Yash रावण के नेगेटिव किरदार में काफी खतरनाक और दमदार नजर आ रहे हैं। उनके एंट्री सीन्स की दर्शकों ने खास तौर पर तारीफ की है।

क्लाइैमैक्स ने बढ़ाई उत्सुकता

विजुअल इफेक्ट्स और बड़े युद्ध दृश्यों के अलावा, फिल्म के पहले पार्ट के क्लाइमैक्स ने सबका ध्यान खींचा है। प्रीमियर के दौरान दर्शकों ने बताया कि फिल्म का अंत एक ऐसे सस्पेंस औरcliffhanger पर होता है, जो दर्शकों को इसके सीक्वल का बेसब्री से इंतजार करने पर मजबूर कर देता है। हालांकि कुछ ट्रेड जानकारों का मानना है कि फिल्म में ड्रामे से ज्यादा एक्शन स्पेक्टकल पर जोर दिया गया है, लेकिन इसके बावजूद फिल्म को लेकर उत्साह कम नहीं हुआ है।

Continue Reading • For You