Breaking

Ramayana Chennai Event: रणबीर कपूर ने कोलकाता में दिए बयान पर मांगी माफी, कहा- जुबान फिसल गई थी

रणबीर कपूर ने चेन्नई में अपनी फिल्म रामायण के इवेंट के दौरान कोलकाता में हुए जुबान फिसलने के मामले पर माफी मांगी है।

Ramayana Chennai Event: रणबीर कपूर ने कोलकाता में दिए बयान पर मांगी माफी, कहा- जुबान फिसल गई थी

रणबीर कपूर, यश, साई पल्लवी, रकुल प्रीत सिंह, रवि दुबे, निर्माता नमित मल्होत्रा, निर्देशक नितेश तिवारी और संगीतकार ए आर रहमान ने चेन्नई में अपनी फिल्म रामायण के एक म्यूजिकल इवेंट में हिस्सा लिया। इस दौरान ए आर रहमान ने फिल्म के गानों पर परफॉर्म किया और दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

रणबीर कपूर ने मांगी माफी

इवेंट के दौरान रणबीर कपूर ने कोलकाता में रामायण के प्रमोशन के सिलसिले में आयोजित दशहरा इवेंट के दौरान हुई अपनी गलती पर सफाई दी। उस इवेंट में रणबीर कपूर ने गलती से कह दिया था कि बुराई चाहे कितनी भी ताकतवर क्यों न हो, आखिर में अंत सच्चाई और अच्छाई की ही होगी। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था, जिसके बाद उन्हें काफी ट्रोल किया गया था।

फिल्म रामायण की रिलीज

चेन्नई इवेंट में रणबीर कपूर ने कहा कि वानक्कम चेन्नई! इस प्यार और एनर्जी के लिए शुक्रिया। रामायण एक ऐसी कहानी है जो प्यार, आस्था और संस्कृति के जरिए हम सभी को जोड़ती है। उन्होंने ए आर रहमान के साथ अपने सहयोग को याद करते हुए मजाक में अपनी फिल्म रॉकस्टार का गाना भी याद किया और अपनी गलती के लिए माफी मांगी। फिल्म रामायण दुनिया भर के सिनेमाघरों में 5 नवंबर को रिलीज होगी।

Continue Reading • For You