Ramayana BTS Video: रणबीर कपूर का भगवान राम के रूप में ट्रांसफॉर्मेशन आया सामने,साई पल्लवी हुईं हैरान
Sneha Sharma BY: SNEHA SHARMA 56 | 1 51 minutes ago

Ramayana BTS Video: रणबीर कपूर का भगवान राम के रूप में ट्रांसफॉर्मेशन आया सामने,साई पल्लवी हुईं हैरान

नितेश तिवारी की फिल्म Ramayana से रणबीर कपूर का BTS वीडियो सामने आया है, जिसमें उनका भगवान राम के रूप में लुक दिखा है।

Ramayana BTS Video: रणबीर कपूर का भगवान राम लुक आया सामने

नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही बहुप्रतीक्षित फिल्म Ramayana का एक खास BTS वीडियो मेकर्स ने जारी कर दिया है। रणबीर कपूर के जन्मदिन के मौके पर आए इस वीडियो में फिल्म की कास्टिंग और भगवान राम के रूप में एक्टर के ट्रांसफॉर्मेशन की झलक दिखाई गई है। फिल्म दो भागों में रिलीज होगी, जिसमें रणबीर कपूर भगवान राम और साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आएंगी।

रणबीर कपूर ने निभाया जिम्मेदारी का अहसास

वीडियो में डायरेक्टर नितेश तिवारी ने रामायण जैसे महाकाव्य के लिए सही कलाकारों के चुनाव के महत्व पर बात की। वहीं, रणबीर कपूर ने भगवान राम का किरदार निभाने को लेकर कहा कि यह उनके लिए सिर्फ एक फिल्म ऑफर या रोमांचक रोल नहीं है, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी है।

साई पल्लवी हुईं हैरान

माता सीता का किरदार निभा रहीं अभिनेत्री साई पल्लवी ने बचपन की यादों को ताजा करते हुए बताया कि जब उन्होंने सेट पर रणबीर को राम के रूप में देखा, तो वह हैरान रह गईं। उन्होंने कहा कि बचपन में उनके मन में भगवान राम की जो छवि थी, वह बिल्कुल वैसी ही नजर आईं।

शानदार एक्शन और स्टार कास्ट

फिल्म के एक्शन सीक्वेंस के लिए इंटरनेशनल एक्शन डायरेक्टर टेरी नोटरी ने रणबीर कपूर को ट्रेनिंग दी है। निर्माता नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज, डीएनईजी और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के बैनर तले बन रही इस फिल्म में यश, सनी देओल और रवि दुबे जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म का पहला भाग दिवाली 2026 और दूसरा भाग दिवाली 2027 में रिलीज होगा।

Tags Ramayana Ranbir Kapoor Sai Pallavi Nitesh Tiwari Bollywood News

Related Posts