Breaking

Raj Kundra case: जेल से छूटने के बाद भी चेहरे पर दिखा तनाव, शिल्पा का मोटिवेशनल पोस्ट वायरल..

पोर्न वीडियो केस से जमानत मिलने के बाद भी राज कुंद्रा दिखे चिंतित। शिल्पा ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखी गिरकर उठने की बात।

Raj Kundra case: जेल से छूटने के बाद भी चेहरे पर दिखा तनाव, शिल्पा का मोटिवेशनल पोस्ट वायरल..

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी से तो हर कोई वाकिफ है और पति राज कुंद्रा आए दिन सोशल मीडिया पर किसी न किसी बात को लेकर चर्चा में रहते हैं। अभिनेत्री शिल्पा के पति राज कुंद्रा पर अ'श्लील फिल्में बनाने व उन्हें प्रसारित करने के आरोप लगे थे। पुलिस ने राज कुंद्रा के खिलाफ काफी सबूत इकट्ठे भी किए थे। पर्याप्त सबूत होने के चलते राज कुंद्रा को 19 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था

Raj Kundra case: जेल से छूटने के बाद भी चेहरे पर दिखा तनाव, शिल्पा का मोटिवेशनल पोस्ट वायरल..
Image source - Google search

सोमवार को पो'र्न वीडियो कैस से जमानत मिलने पर पूरे 2 महीने के बाद मंगलवार को राज कुंद्रा जेल से रिहा हो चुके हैं। जेल से छूटते ही राज कुंद्रा को मीडिया कर्मियों ने घेर लिया। इस दौरान बीच-बचाव करते धक्का-मुक्की से काफी परेशान दिखे राज कुंद्रा ने मीडिया के किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया और वह सीधे ही निकल गए। इसी बीच अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी का मोटिवेशनल पोस्ट इंस्टाग्राम पर काफी वायरल हुआ। जिसमें शिल्पा शेट्टी ने गिरने के बाद वापस उठने का मैसेज दिया।

 मिले 119 पो'र्न वीडियोज

Raj Kundra case: जेल से छूटने के बाद भी चेहरे पर दिखा तनाव, शिल्पा का मोटिवेशनल पोस्ट वायरल..
Image source - Google search

आपको बता दें राज कुंद्रा को 19 जुलाई को हिरासत में लिया गया था। 20 सितंबर को उनकी जमानत 50 हजार रुपए के बोंड पर हुई। मुंबई पुलिस के अनुसार पो'र्नोग्राफी केस की जांच के दौरान पुलिस को राज कुंद्रा के खिलाफ हार्ड डिस्क, लैपटॉप, व राज कुंद्रा के मोबाइल से लगभग 119 पो'र्न वीडियो मिले थे। जो इस केस के लिए पर्याप्त सबूत थे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राज कुंद्रा उन्हें 9 करोड रुपए में बेचने की तैयारी कर रहे थे।

शिल्पा ने किया मोटिवेशनल पोस्ट

Raj Kundra case: जेल से छूटने के बाद भी चेहरे पर दिखा तनाव, शिल्पा का मोटिवेशनल पोस्ट वायरल..
Image source - Google search

दोस्तों सोशल मीडिया पर लगातार राज कुंद्रा के जेल से रिहा होने की तस्वीरें वायरल हो रही है साथ ही राज कुंद्रा की पत्नी शिल्पा शेट्टी का पोस्ट भी काफी अधिक वायरल हो रहा है। अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने अपनी फोटो के साथ कन्फ्यूशियस कोट शेयर किया है। जिसमें शिल्पा ने लिखा है कि हमारी उपलब्धि कभी ना गिरने में नहीं बल्कि जब भी गिरे उसके बाद गिरकर उठने में है। इसी के साथ शिल्पा लिखती हैं कि वह हमेशा मानती है कि अगर 7 बार गिरे तो खुद को इतना मजबूत बना लेना चाहिए कि आठवीं बार उठकर खड़े हो सकें। जिसमें आपको काफी अधिक ताकत इच्छाशक्ति और मजबूती की आवश्यकता पड़ेगी। आप की यही ताकत आपको जीवन में सरल और कठोर बनाएगी।

Continue Reading • For You