पॉपुलर टीवी शो Pretty Little Liars के अभिनेता कीegan allen के साथ एक डरावनी घटना घटी है। गुरुवार की रात ग्रोसरी स्टोर के बाहर उनके साथ गनपॉइंट पर लूटपाट और मारपीट की गई। एक्टर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर इस घटना की पूरी जानकारी दी है।
गनपॉइंट पर हुई लूटपाट
कीegan allen ने जो वीडियो शेयर किया है, उसके माथे से खून बहता हुआ दिखाई दे रहा है। उन्होंने बताया कि बदमाशों ने उनकी घड़ी छीन ली। वीडियो में दो नकाबपोश हमलावर लाॅरेल सप्लाई ग्रोसरी स्टोर के बाहर उन पर हमला करते हुए नजर आ रहे हैं। बदमाशों ने उन्हें गनपॉइंट और नाइफपॉइंट पर लिया था।
वेस्ट हॉलीवुड सुरक्षित नहीं
घटना के बाद एक्टर ने कैप्शन में लिखा कि वेस्ट हॉलीवुड अब सुरक्षित नहीं बचा है। हमलावरों ने उनकी घड़ी के लिए उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी थी। इस घटना के सामने आने के बाद उनके फैंस काफी हैरान हैं और सोशल मीडिया पर चिंता जता रहे हैं।
