Breaking

Prahaar Box Office Collection Day 7: राजकुमार राव की फिल्म का पहले हफ्ते में बुरा हाल, कमाए सिर्फ इतने करोड़

राजकुमार राव स्टारर फिल्म प्रहार ने पहले हफ्ते में सिर्फ 16 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर निराशाजनक अंत की ओर बढ़ रही है।

Prahaar Box Office Collection Day 7: राजकुमार राव की फिल्म का पहले हफ्ते में बुरा हाल, कमाए सिर्फ इतने करोड़

बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव की मुख्य भूमिका वाली फिल्म Prahaar: The Untold Story of Ujjwal Nikam बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन करने में विफल साबित हो रही है। मिश्रित प्रतिक्रियाओं के बीच इस फिल्म ने अपने पहले हफ्ते का सफर पूरा कर लिया है।

पहले हफ्ते में कुल कमाई

फिल्म ने अपनी रिलीज के सातवें दिन यानी गुरुवार को करीब 1 से 1.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जो पिछले दिन के मुकाबले करीब 20 प्रतिशत की गिरावट को दर्शाता है। इसके साथ ही भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का पहले हफ्ते का कुल नेट कलेक्शन 16 करोड़ रुपये पर सिमट गया है। अविनाश अरुण द्वारा निर्देशित इस फिल्म को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है, जिसका असर इसकी कमाई पर साफ तौर पर देखने को मिल रहा है।

डे-वाइज बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

फिल्म के शुरुआती सात दिनों का बॉक्स ऑफिस सफर इस प्रकार रहा है:

  • पहला दिन: 2 करोड़ रुपये
  • दूसरा दिन: 3 करोड़ रुपये
  • तीसरा दिन: 3.5 करोड़ रुपये
  • चौथा दिन: 2 करोड़ रुपये
  • पचवां दिन: 3.25 करोड़ रुपये
  • छठा दिन: 1.25 करोड़ रुपये
  • सातवां दिन: 1 से 1.10 करोड़ रुपये अनुमानित

निराशाजनक अंत की ओर बढ़ती फिल्म

व्यापार विश्लेषकों का मानना है कि यदि फिल्म को सकारात्मक समीक्षाएं मिलतीं, तो इसका प्रदर्शन बेहतर हो सकता था। मौजूदा रुझानों को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि यह फिल्म अपने पूरे लाइफटाइम रन में भारत में लगभग 25 से 35 करोड़ रुपये के बीच ही सिमट सकती है। फिल्म को दूसरे हफ्ते में मजबूत पकड़ बनाने की सख्त जरूरत है।

Continue Reading • For You