Breaking

Prabhas Spirit Release Date: सलमान खान की फिल्म से टला क्लैश, अब दिवाली 2027 पर आएगी प्रभास की 'स्पिरिट'

प्रभास और संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'स्पिरिट' अब सलमान खान की फिल्म से नहीं टकराएगी। मेकर्स ने नई रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है।

Prabhas Spirit Release Date: सलमान खान की फिल्म से टला क्लैश, अब दिवाली 2027 पर आएगी प्रभास की 'स्पिरिट'

साउथ सुपरस्टार प्रभास और निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की आने वाली बहुप्रतिक्षित फिल्म Spirit को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। यह फिल्म अब तय समय पर यानी ईद 2027 पर सिनेमाघरों में रिलीज नहीं होगी। मेकर्स ने सलमान खान की फिल्म Monster के साथ बॉक्स ऑफिस पर होने वाले क्लैश को टाल दिया है और फिल्म की नई रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है।

सामने आया नया पोस्टर और रिलीज डेट

फिल्ममेकर ने सोशल मीडिया पर Spirit का नया पोस्टर जारी किया है। इस नए पोस्टर में प्रभास एक अलग ही लुक में नजर आ रहे हैं। वह फुल-ग्लैंड दाढ़ी, चश्मे के ऊपर टोपी पहने हुए एक खूंखार कॉप के अवतार में दिख रहे हैं। पोस्टर के साथ ही फिल्म की नई रिलीज डेट 29 अक्टूबर 2027 यानी दिवाली 2027 घोषित की गई है।

रामायण पार्ट टू से हो सकता है मुकाबला

दिवाली 2027 पर रिलीज होने के कारण अब इस फिल्म का मुकाबला रणबीर कपूर और यश स्टारर फिल्म Ramayana Part Two से होने की संभावना है। भारतीय सिनेमा की ये दोनों ही फिल्में सबसे बड़ी और मच-अवेटेड फिल्मों में शामिल हैं। हालांकि, निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा और रणबीर कपूर के बीच अच्छे रिश्ते हैं। दोनों ने ब्लॉकबस्टर फिल्म Animal में साथ काम किया था और वे जल्द ही Animal Park में भी साथ नजर आने वाले हैं। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि बॉक्स ऑफिस पर क्लैश से बचने के लिए इनमें से कोई एक फिल्म अपनी रिलीज डेट आगे बढ़ा सकती है।

फिल्म की स्टार कास्ट और भाषाएं

आपको बता दें कि Spirit एक एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसमें प्रभास एक गुस्सैल आईपीएस अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म में प्रभास के साथ तृप्ति डिमरी मुख्य अभिनेत्री के तौर पर नजर आएंगी। इसके अलावा विवेक ओबेरॉय, कंचना और ऐश्वर्या देसाई जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। यह फिल्म तेलुगु, हिंदी, मलयालम, तमिल, कन्नड़, जापानी, चीनी और कोरियाई समेत कई भाषाओं में रिलीज की जाएगी।

Continue Reading • For You