Breaking

प्रभास बर्थडे: 'फौजी' फिल्म का स्पेशल वीडियो ग्लिम्प्स होगा रिलीज

प्रभास के बर्थडे पर उनकी अपकमिंग फिल्म 'फौजी' का स्पेशल वीडियो ग्लिम्प्स रिलीज किया जाएगा, जिसमें कैरेक्टर और वर्ल्ड-बिल्डिंग की झलक दिखेगी।

प्रभास बर्थडे: 'फौजी' फिल्म का स्पेशल वीडियो ग्लिम्प्स होगा रिलीज

Prabhas birthday

Prabhas birthday

सुपरस्टार प्रभास के फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। अपने पसंदीदा सितारे की आने वाली वॉर ड्रामा फिल्म से जुड़े अपडेट्स का इंतजार कर रहे फैंस के लिए मेकर्स ने एक खास तैयारी की है। शुक्रवार को प्रभास के बर्थडे के मौके पर फिल्म 'फौजी' का एक स्पेशल वीडियो ग्लिम्प्स रिलीज किया जाएगा।

वर्ल्ड ऑफ फौजी की झलक

प्रभास के बर्थडे पर रिलीज होने वाला यह स्पेशल वीडियो फिल्म की वर्ल्ड-बिल्डिंग और उनके कैरेक्टर आर्क की एक झलक दिखाएगा। फिल्म के निर्माताओं में से एक रवि शंकर ने बताया कि यह स्पेशल वीडियो 'फौजी' की कहानी, फिल्म किस बारे में है और यह क्या संदेश देती है, इसकी जानकारी देगा। हालांकि उन्होंने मजाकिया अंदाज में यह भी कहा कि लोग बाहुबली के स्केल जैसी उम्मीद न रखें। यह वीडियो चुनिंदा थिएटर्स में भी दिखाई जाएगी।

प्रभास बनेंगे सोल्जर

डायरेक्टर हनु राघवपुडी की पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म 'फौजी' में प्रभास 1940 के दशक के दौरान आजाद हिंद फौज के एक बहादुर सैनिक के रूप में नजर आएंगे। स्वतंत्रता-पूर्व भारत की कहानी पर आधारित इस फिल्म में प्रभास आजादी की लड़ाई के अनकहे अध्यायों को पर्दे पर उतारेंगे। मेकर्स का कहना है कि प्रभास के कैरेक्टर का डिजाइन और इमोशनल आर्क अर्जुन के कौशल, कर्ण के बलिदान और एकलव्य की भक्ति का एक अनोखा संगम होगा।

Continue Reading • For You